शादी में दिखना है खूबसूरत? पार्लर के खर्च से बचें, घर पर ऐसे करें De-Tan ट्रीटमेंट

De-Tan Treatment: शादी का दिन हर किसी के जीवन का खास दिन होता है, और इस दिन हर दुल्हन की चाहत होती है कि वह सबसे खूबसूरत नजर आए। पार्लर जाने का मन तो करता है, लेकिन खर्च की चिंता सबको होती है।
De-Tan Treatment

De-Tan Treatment: खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा पाने के लिए हम कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर बाहर की धूप और टैनिंग के कारण हमारी त्वचा का रंग डल और बेजान हो जाता है। ऐसे में हम घर में मौजूद चीजों से अपनी त्वचा को डिटेनिंग कर सकते हैं। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाना चाहता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय शेयर करेंगे जिसकी मदद से आप आसानी से ट्रेनिंग से छुटकारा पा सकते हैं, इन उपायों को करने से त्वचा को गहरी नमी भी मिलती है। आईए जानते हैं कि इन घरेलू उपाय के फायदे क्या-क्या होते हैं।

De-Tan करने के लिए सामग्री

पपीता
शहद
नींबू का रस
चावल का आटा

कैसे करें तैयार

इस घरेलू उपाय का पालन करने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छे से मैश करके उसमें कुछ अन्य सामग्रियां को अच्छे से मिक्स करें। यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो नींबू के रस का उपयोग न करें, क्योंकि यह त्वचा को और सुख बना सकता है।

अब इस तैयार किए गए लेप को चेहरे और शरीर पर लगा लें। 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। जब यह सुख जाए, तो इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें। इस उपचार को हफ्ते में कम से कम एक बार करें, आपको पहले ही बार में इसके अच्छे परिणाम नजर आने लगेंगे। इससे आपकी त्वचा से टैनिंग दूर होगी और त्वचा निखरी हुई दिखेगी।

त्वचा को डीप क्लीन करें

यह घरेलू उपाय आपकी त्वचा के पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ हो ताजगी से भरपूर रहती है। इसके साथ ही यह त्वचा पर निखार लाने का काम भी करता है, जिससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकने लगती है।

यह स्किन को नेचुरल तरीके से ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट प्रदान करता है जिससे त्वचा का रंग सामान और उजला हुआ नजर आता है। इसके अलावा यह चेहरे पर डेड स्किन की परत को हटाने में भी मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और चिकनी महसूस होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews