Sea Salt Benefits: बालों के लिए वरदान है समुद्री नमक, करता हैं बालों की हर समस्या को दूर, जानें यहाँ

Sea Salt Benefits: बालों के लिए वरदान है समुद्री नमक, करता हैं बालों की हर समस्या को दूर, जानें यहाँ

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आजकल बालों की समस्या बहुत नॉर्मल बन चुकी है। ज्यादातर महिलाओं को बालों की समस्या होती है। रफ बाल, दो मुँहे बाल, कमजोर बाल और बालों का झड़ने से लगभग हर महिला परेशान होती है। लेकिन क्या आपको पता है बालों के इन समस्या का समाधान आपके किचन में उपलब्ध समुद्री नमक (Sea Salt) कर सकता है। समुद्री नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़े…काले, घने बालों के लिए Apply करें ये तरीका

बाल सुंदरता का एक एहम हिसा है। मानसून में बालों की चिंता और भी अधिक बढ़ जाती है। समुद्री नमक का इस्तेमाल आपके बालों को ना सिर्फ खूबसूरत बनाता है, बल्कि यह बालों के वॉल्यूम को भी बढ़ाता है। समुद्री बालों को एक्सफोलिएटर बनाता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में मौजूद डेड स्किन सेल्स खत्म होते हैं। यह स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन करता है, जिसके कारण हेयर ग्रोथ भी काफी अच्छा होता है।  समुद्री नमक एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो डैन्ड्रफ से छुटकारा दिलाता है। ऑयली और ड्राइ दोनों तरह के स्कैल्प के लिए समुद्री नमक बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह बालों के रंग को भी निखरता है।

यह भी पढ़े…घर पर तैयार करें स्वादिष्ट पनीर पॉपकॉर्न

आप घर पर ही बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए सी-सॉल्ट स्प्रे बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों का टेक्स्कहर ठीक होगा और बालों का ग्रोथ भी बढ़ेगा। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच समुद्री नमक डालकर उसे अच्छे से घोल लें। अब एक बाउल में एक चम्मच पिघला अनडिफाइंड नारियल तेल और एक बड़ा चम्मच लीव इन हेयर कंडीशनर डालें। फिर समुद्री नमक के घोल को भी बाउल में डालकर मिलाएं और फिर बोतल में डाल कर अपने बालों में स्प्रे करें आप चाहे तो को शैंपू में डालकर भी थोड़ा सा समुद्री नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। शैम्पू में समुद्री नमक डालें और हल्के हाथों से स्कैल्प को मालिश करें। फिर ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बाल शाइनी होंगे।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews