नए साल की शायरी से अपनों को भेजें खुशियों का संदेश, इस दिलचस्प अंदाज में कहें Happy New Year

नया साल खुशियों का आगाज लेकर आता है, और इसे खास बनाने के लिए शायरी से बेहतर कुछ नहीं। शायराना अंदाज में अपनों को नए साल की शुभकामनाएं भेजकर न सिर्फ उनका दिल जीत सकते हैं, बल्कि उन्हें सच्ची खुशियां और उम्मीदें भी दे सकते हैं।
Happy New Year 2025

Happy New Year 2025: नया साल नई शुरुआत का प्रतीक होता है, जब लोग पुराने साल को अलविदा करते हैं तो सिर्फ साल को ही अलविदा नहीं करते हैं बल्कि उन बेकार आदतों को, उन गलतियों को, उन लोगों को जो उनके आसपास नकारात्मक ऊर्जा फैलाते है, इन सब चीजों को अलविदा कहते हैं।

नए साल को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह और उल्लास नजर आता है, नए साल पर सभी लोग अपने नए-नए लक्ष्य तय करते हैं, पुरानी आदतों को बदलकर नई आदतों को अपनाने का रेजोल्यूशन लेते हैं, जिसे न्यू ईयर रेजोल्यूशन कहा जाता है।

न्यू ईयर मनाने का तरीका सभी लोगों का अलग-अलग होता है, कुछ लोग अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर जाकर भगवान के दर्शन करते हैं और खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर बनाने के लिए कदम उठाते हैं।

नए साल की शायरी से अपनों को दें खुशियों का पैगाम

नए साल की शुरुआत को खास बनाने के लिए, और अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए अगर आप भी यूनिक शुभकामना संदेश खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है।

हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ऐसे नए साल के शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक स्टेटस और तमाम सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं।

इस दिलचस्प अंदाज में कहें Happy New Year

1. साल नया होगा, पर बातें वही पुरानी होगी
यादें वही होगी, जो दिल को निभानी होगी
खुशियों की बौछार होगी,
नए साल 2025 की शुभकामनाएं।

2. आपका आने वाला साल हो खुशियों से भरा ,
हर छोटे से बड़ा हर सपना हो आपका पूरा,
भूलकर गम, बांटो सबको प्यार,
साल 2025 लाएं खुशियों की बौछार।

3. आगया है नया साल,
अब होगी खुशियों की बौछार,
नई उम्मीद, नई उमंग, नए सपने सजाएंगे
हम सब मिलकर साथ में नया साल 2025 मनाएंगे।

4. बीते साल के सारे गम छोड़ दो,
नए साल में नए रास्तों की ओर खुदको मोड़ दो,
चारो ओर खुशियाँ ढूंढो, हंसी बिखेरो
और इसी तरह नए साल 2025 का स्वागत करो।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews