ऑफिस के लिए लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस, ये आपको देगी अट्रैक्टिव लुक

ऑफिस के लिए आउटफिट चुनने की बात आती है तो सभी को फॉर्मल कपड़े चाहिए होते हैं ताकि वह प्रोफेशनल नजर आए। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती के डिजाइन बताते हैं जो आपको अट्रैक्टिव लुक देंगे।
Short kurti designs

अगर स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक पाना है तो शॉर्ट कुर्ती से बेहतरीन ऑप्शन दूसरा नहीं हो सकता। शॉर्ट कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है जो आपको कैजुअल से लेकर ऑफिशियल हर जगह पर बेस्ट लुक देने का काम करेगा। ऑफिस जाने वाले हर व्यक्ति अपने लुक को बेहतरीन बनाने की कोशिश करता है। अगर आप भी अपने लुक को लेकर कॉन्शियस रहती तो शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं।

शॉर्ट कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है, जिसे आप जींस से लेकर प्लाजो और पेंट सभी के साथ कैरी कर सकते हैं। इनमें आपका लुक काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत लगेगा। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखा देते हैं जो आपको स्टाइलिश बनाने का काम करेगी।

ए लाइन शॉर्ट कुर्ती (Short Kurti Designs)

अगर आप कोई नया डिजाइन पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इस तरह की कुर्ती बेस्ट रहने वाली है। यह आपको अट्रैक्टिव लुक देगी और आप सबसे सुंदर नजर आएंगे। इसका वी नेक डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगेगा। आप अपने पसंदीदा रंगों में इस तरह की कुर्ती जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ लॉन्ग इयररिंग अच्छे लगेंगे।

Short kurti designs

प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती

अगर आपको ऑफिस में खूबसूरत नजर आना है तो आप राउंड नेक की प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती खरीद सकते हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको कहीं तरह के अट्रैक्टिव प्रिंट आसानी से मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिल्कुल बजट में आपको हर तरह के कलर में मिल जाएगी। जींस के साथ यह खूबसूरत लगेगी।

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती

फ्लोरल प्रिंट आउटफिट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में बने हुए हैं। गर्मियों के मौसम में यह खूबसूरत भी नजर आते हैं। अगर आप अट्रैक्टिव नजर आना चाहती हैं तो राउंड नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ती अपने पसंदीदा रंग में खरीद सकती हैं। बहुत ही आसानी से 500 रुपए तक में आपको एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएगी। इसके साथ सिल्वर झुमका इयररिंग और मिनिमल मेकअप शानदार लगेगा। आप इसे प्लाजो के साथ कैरी कर सकती हैं।

Short kurti designs

थ्रेड वर्क कुर्ती

आजकल आउटफिट पर थ्रेड वर्क काफी ज्यादा किया जाता है। अगर आप कुछ अलग और नया पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इस तरह की कुर्ती आराम से पैंट या प्लाजो पर पहनी जा सकती है। ऑफिस में आपको कंफर्टेबल और स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। इसमें आपको कई सारे कलर ऑप्शन बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे।

वी नेक शॉर्ट कुर्ती

अगर आपको प्रोफेशनल लुक चाहिए तो आप वी नेक वाली शॉर्ट कुर्ती जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको कहीं सारे खूबसूरत प्रिंट मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने पसंदीदा रंग और प्रिंट में इस तरह की कुर्ती को ट्राउजर या जींस के साथ पहन सकते हैं। कुर्ती के रंग से मैच करते इयररिंग्स आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews