ओपन पोर्स की समस्या को करें दूर, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय, बढ़ाएं त्वचा की चमक

अगर आप भी ओपन पोर्स की समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपकी त्वचा फिर से ग्लो करे, तो आपको कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए. इन उपायों से आप न सिर्फ ओपन पोर्स को बंद कर सकते हैं, बल्कि अपनी त्वचा को भी निखार सकते हैं.
Skin Care

Skin Care: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है , वैसे-वैसे त्वचा संबंधित समस्याएं भी बढ़ जाती हैं कई बार मौसम बदलने की वजह से भी लोगों को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इन्हीं समस्याओं में से एक है ओपन पोर्स की समस्या, यह एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से अनेक समस्याएं पैदा हो सकती है जैसे पिम्पल, ब्लैकहेड्स, ड्राई स्किन, आदि.

ओपन पोर्स से कैसे पाएं छुटकारा (Skin Care)

ओपन पोर्स त्वचा की सतह पर गंदगी और तेल को सोख लेते हैं, जिससे त्वचा पर कई प्रकार की परेशानियां आ सकती है और चेहरे की रौनक ख़राब हो सकती है. इस समस्या से न सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता खो जाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी चूर-चूर हो जाता है.

ओपन पोर्स होने के क्या कारण होते हैं

लेकिन सवाल यह उठता है कि आख़िर यह समस्या होती क्यों है, इसके पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं. दरअसल, कुछ लोगों में ये समस्या जेनेटिक हो सकती है.

इसके अलावा ज़्यादा स्क्रब करने , ऑयली त्वचा, मुहाँसे, फेसवॉश करना , ज़्यादा देर तक धूप में रहना और हार्मोनल इम्बैलेंस भी इसका मुख्य कारण हो सकता है.

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बाज़ार में मिलने वाले तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं , तो वहीं कुछ लोग पार्लर में जाकर महँगा-महँगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं. लेकिन कुछ घरेलू उपाय ऐसे भी हैं जो आपको प्राकृतिक तरीक़े से इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे.

टमाटर का इस्तेमाल

ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है. एक कटोरी में टमाटर पेस्ट लीजिए. फिर इसमें दो टेबल स्पून ग्लिसरीन और दो बूँद नीबू के रस की मिला दीजिए.

इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट के लिए लगा रहने दें. समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ करें.

कच्चे दूध का इस्तेमाल

इसके अलावा आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है. इसके लिए रोज़ाना आपको नहाने से पहले अपने चेहरे पर कच्चे दूध से मालिश करनी है. मालिश करने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें, जब ये सूख जाए तो नहाते वक़्त गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews