चावल के पानी से होंगी झुर्रियां गायब, जानें कैसे करें इस्तेमाल

चहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए हम अक्सर महंगे ट्रीटमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल का पानी एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय हो सकता है?
Skin Care Tips

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना बेहद ही आम बात है, लेकिन कम उम्र में ही त्वचा का लटकता हुआ नज़र आना आम बात नहीं है. हम सभी की यही ख़्वाहिश रखती है कि हमारी त्वचा हमेशा ग्लोइंग और जवां दिखें. इसके लिए अकसर लोग बाज़ार में मिलने वाले तरह-तरह के महँगे-महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ लोग पार्लर में महँगा-महँगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब से कई गुना बेहतर घरेलू नुस्ख़े होते हैं. जी हाँ,  वो इसलिए क्योंकि घरेलू नुस्ख़े में किसी भी प्रकार का कोई कैमिकल नहीं पाया जाता है, बस घरेलू नुस्ख़े का असर दिखने में थोड़ा समय लगता है.आज हम खासतौर पर झुर्रियों को कम करने वाले नुस्खों के बारे में बताएँगे, तो चलिए जानते हैं.

चावल के पानी का इस्तेमाल (Skin Care)

घरेलू नुस्ख़े में घर की कई चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें बेसन, आटा, चावल का आटा, गुलाब जल, टमाटर, दही, नींबू का रस आदि शामिल हैं. लेकिन आज हम खासतौर पर चावल के पानी के फ़ायदे के बारे में जानेंगे, झुर्रियों को कम करने के लिए चावल का पानी बहुत ही फ़ायदेमंद माना जाता है. चावल का पानी चेहरे के लिए एक तरीक़े से टोनर का काम करता है, चावल का पानी त्वचा को ताजगी देता है और टाइट बनाने में मदद करता है.

कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल (Rice Water Uses)

चावल के पानी को तैयार करने के ये चावल को रात भर भिगोने के लिए रखें. फिर सुबह चावल का पानी छान लें, अब उस पानी में गुलाब जल भी मिला सकते हैं और इस तैयार किए गए पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर करें. रोज़ाना मिश्रण को चेहरे पर स्प्रे करें, इससे आपकी त्वचा हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग रहेगी.

चावल के पानी का मास्क

इतना ही नहीं, झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए चावल के पानी से बना मास्क भी बहुत फ़ायदेमंद होता है. सबसे पहले चावल के पानी को छान कर अलग करें, फिर मार्किट से एक मास्क शीट ख़रीद कर लाए और चावल के पानी में डुबोकर रखें, फिर इसे अपने चेहरे पर लगा ले, सूखने के बाद इसे हटाकर हल्की मसाज करें. इससे आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेट रहेगी साथ ही साथ झुर्रियां भी कम होने लगेगी.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews