
Skin Care Tips : गर्मियों के मौसम में धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे में डलनेस आने लगती है, चेहरा काला पड़ने लगता है। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन का खास ख्याल रखती है। इसके लिए वह तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करती हैं। आज हम आपके इस प्रॉब्लम का एक सोल्यूशन लेकर आए हैं। दरअसल, आपको चुकंदर से फेशियल करना है, जिससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। शारीरिक फायदे के साथ यह स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर इसका इस्तेमाल इन तरीकों से किया जाए, तो यह चेहरे के लिए बहुत ही बेनिफिशियल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

टोनर
गर्मियों में अपने स्किन का खास ख्याल रखने के लिए आप चुकंदर का टोनर बना सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप चुकंदर का रस लेना है, जिसमें आप 1 कप गुलाब जल मिला लें। इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल का मिलाएं। आपका यह मिश्रण बनाकर तैयार हो चुका है। अब इसे 1 स्प्रे बोतल में डालें। इसे चेहरे पर अब आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जोकि आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में आपकी मदद करेगा।
फायदे: बता दें कि चुकंदर में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B मौजूद होता है जोकि चेहरे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में चुकंदर का टोनर यूज करने से चेहरे में होने वाले एजिंग से बचा जा सकता है। साथ ही धूप के कारण पड़ने वाले कालेपन से भी स्किन को बचाया जा सकता है।
स्क्रब
इसके अलावा, आप चुकंदर से स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच चुकंदर का पाउडर लेना होगा, जिसमें 1 छोटी चम्मच दूध मिलाएं। अब इन दोनों के पेस्ट को लेकर चेहरे स्क्रब करें। इसके थोड़ी देर बाद उसे साफ और ठंडे पानी से धो लें। आप चावल के आटे में भी चुकंदर का रस मिलाकर स्क्रब कर सकती हैं।
फायदे: बता दें कि चुकंदर के स्क्रब से स्कीन का डेड् सेल्स बाहर निकल जाता है, जिससे स्किन साफ और हेल्दी हो जाती है। साथ ही चेहरे पर निखार आता है। गर्मी के दिनों में इसे आप सप्ताह में 3 दिन इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।
फेस पैक
आप चुकंदर से फेस पैक भी बन सकती है इसके लिए आपको 1 बड़ी चम्मच चुकंदर का पाउडर लेना है, जिसमें आपको छोटी चम्मच से बेसन मिलाना है। इसके बाद एलोवेरा जेल, शहद और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।
फायदे: चुकंदर में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही, यह चेहरे के कालेपन को कम कर देता है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल त्वचा में नमी बनाएं रखता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

