गुलाब जैसी चमकती त्वचा चाहिए? बस ये आसान DIY फेस मास्क ट्राई करें

Skin Care: अगर आप भी गुलाब जैसी निखरी और चमकदार त्वचा पाना चाहती हैं, तो यह आसान DIY फेस मास्क आपके लिए परफेक्ट है. बिना किसी केमिकल्स के, केवल घरेलू सामान से तैयार किया गया यह फेस मास्क आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार और ग्लो देगा.
Skin Care Tips

सुंदर, निखरी और बेदाग़ त्वचा किसे पसंद नहीं होती, हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा चमकती रहे हैं. जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे त्वचा पर तरह तरह की परेशानियां होने लगती है, इतना ही नहीं मौसम बदलने के साथ साथ त्वचा संबंधित कई समस्या नज़र आने लगती है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग बाज़ार में मिलने वाले तरह तरह के महंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं.

वहीं कुछ लोग पार्लर में जाकर महँगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिज़ल्ट नहीं मिल पाता है, जिससे वे निराश हो जाते हैं और फिर घरेलू नुस्ख़े अपनाने लगते हैं, अगर आप भी तरह तरह के घरेलू नुस्ख़े ढूंढते रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए एक ऐसा फ़ेस मास्क बनाना बताएँगे, जिसकी मदद से आप घर पर ही बिना किसी ख़र्च के नेचुरल ग्लो ला सकते हैं, वो भी बिलकुल कैमिकल फ़्री, चलिए फिर शुरू करते हैं.

फ़ेस मास्क बनाने के लिए सामग्री (Skin Care)

इस फ़ेस मास्क को बनाने के लिए आपको घर पर मौजूद खीरे का रस आलू का रस और टमाटर का रस लेना है. घर पर ही आप मिक्सर में पीस कर इन तीनों चीज़ों का रस निकाल सकते हैं. खीरे आलू और टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं. चलिए फिर देखते हैं कि आख़िर फ़ेस मास्क कैसे बनाए.

कैसे तैयार करें फ़ेस मास्क

नेचुरल ग्लो और फ़्रेश स्किन पाने के लिए यह फ़ेस पैक बहुत ही कारगार साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को पीसकर उसका रस निकाल लें, इसके बाद टमाटर को पीसकर उसका रस निकाल लें, फिर आलू का छिलका निकालकर उसे मिक्सर में पीस कर उसका भी रस निकाल लें. अब इन तीनों रसों को अच्छी तरह से मिक्स करें और एक कॉटन बॉल की मदद से, इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं. 15 या फिर 20 मिनट तक इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें. फिर धीरे धीरे चेहरे की मसाज करें, और ठंडे पानी से चेहरा धो लें. ज़्यादा अच्छे परिणाम के लिए आप इस फ़ेस मास्क का इस्तेमाल हफ़्ते में दो या फिर तीन बार भी कर सकते हैं. इससे आपकी त्वचा नैचुरली हल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews