
Working for Long Hours is Harmful for Health : लोग अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करते हैं। अपने घर से दूर दूसरे शहर में नया आशियाना ढूंढते हैं, ताकि वह अपने भविष्य को सांवर सके। अधिकतर कंपनियों में प्रतिदिन 12 या उससे अधिक घंटे काम करने का नियम है, जिससे उनका मेंटल हेल्थ पर गहरा असर देखने को मिलता है।
कई सर्वे के मुताबिक, सप्ताह में 60 घंटे से अधिक काम करने पर इसका बड़ा प्रभाव स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। आगे चलकर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
मेंटल हेल्थ होता है खराब
अध्ययनों में इस बात का जिक्र किया गया है कि डेस्क पर लंबे समय तक बैठना मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जो व्यक्ति डेस्क पर प्रतिदिन 12 या उससे अधिक घंटे व्यतीत करता है, वह तनाव या स्ट्रेस जैसी समस्याओं से घिर जाता है। धीरे-धीरे यह बीमारी गंभीर बनती चली जाती है, तो कई बार यह जानलेवा भी साबित हो जाता है।
काम पर भी दिखता है असर
L&T के अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले सप्ताह में 90 घंटे काम करने की नसीहत दी थी। सर्वे के मुताबिक, डेस्क पर अधिक समय तक काम करना व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक के लिए नुकसानदायक है। WHO के एक अध्ययन में यह कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर टेंशन, स्ट्रेस के कारण सालाना लगभग 12 अरब दिन बर्बाद होते हैं। इसस काम-काज पर भी असर देखने को मिलता है।
करें बचाव
- इससे बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक समय तक डेस्क पर काम करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से उचित दूरी बना लें, ताकि तनाव कम हो सके।
- दिनभर में 8 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लें, भरपूर पानी पिएं। इसके अलावा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बाहर के खाने को खाने से बचें।
- खाली समय में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। इसके अलावा सोशल कनेक्टिविटी को भी बढ़ाएं, ताकि मेंटल स्ट्रेस दूर होने के साथ-साथ ज्ञान की भी वृद्धि हो।
- खाली समय में अपने फेवरेट एक्टिविटीज को करें। डायरी लिखें, सॉन्ग सुने, डांस करें, घूमने-फिरने जाएं, मेडिटेशन करें। जिससे तनाव, अवसाद, चिंता जैसी समस्याएं कोसों दूर रहेगी।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



