दोमुंहे बाल खूबसूरती में बन रहे हैं रुकावट, अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा छूटकारा

यदि आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं, तो आपको हर 6 से 8 हफ्ते में बालों को ट्रिम करवाना चाहिए। इससे खराब बाल झड़ जाते हैं और बाल ग्रोथ भी करने लगते हैं।
Hair

Causes of Split Ends : बाल टूटने की समस्या से लगभग हर कोई परेशान है। वहीं दोमुंहे बाल भी हेयर ग्रोथ में बड़ी परेशानी बन रही है। हालांकि, सुंदर, लंबे और घने बाल हर किसी को पसंद है। इसके लिए वह हेयर केयर भी करती हैं, लेकिन दोमुंहे बाल के कारण उनका यह सपना टूट जाता है। यह सारी दिक्कतें बालों की नमी और पोषण की कमी के कारण होती है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

दोमुंहे बालों से परेशान महिलाओं को घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, ताकि बालों को मजबूती मिल सके।

दोमुंहे बाल

यदि आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं, तो आपको हर 6 से 8 हफ्ते में बालों को ट्रिम करवाना चाहिए। इससे खराब बाल झड़ जाते हैं और बाल ग्रोथ भी करने लगते हैं। इसके अलावा, यह देखने में भी सुंदर लगने लगते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • दोमुंहे बालों से परेशान महिलाओं को हॉट टूल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। आप यदि रोज हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आइरन का इस्तेमाल करती हैं, तो बालों के डैमेज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है और यह दोमुंहे होने लगते हैं, क्योंकि यह बालों से नमी और पोषण को छीन लेता है। ऐसे में आपको हीट प्रोटक्शन स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए और बालों को नेचुरल तरीके से सूखने देना चाहिए, ताकि आपकी यह समस्या खत्म हो सके।
  • दोमुंहे बालों से बचाव के लिए डीप कंडीशनिंग करना बेहद जरूरी है। यह स्कैल्प पर जाकर बालों को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा हफ्ते में कम से कम एक बार नारियल तेल, जैतून का तेल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे मसाज करने पर बालों को पोषण मिलेगा, जिससे दोमुंहे बालों की समस्या कम होगी।
  • जरूरत से ज्यादा शैंपू बालों में ना लगे केवल हफ्ते में दो या अधिक से अधिक तीन बार ही शैंपू से बाल धोए। कोशिश करें कि आप जिस शैंपू का इस्तेमाल करें। वह केमिकल फ्री हो गुनगुने पानी के बजाय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, जिससे हेयर ग्रोथ में कोई समस्या ना आए, क्योंकि गर्म पानी बालों की नमी को छीन लेगा। इससे हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ेगी।
  • दोमुंहे बाल, हेयर फॉल, बालों का सफेद होना यह सब गलत खान-पान के कारण भी होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाना खाना चाहिए। आप नट्स, हरी सब्जी, दही, फल, आदि खा सकते हैं। इससे बालों को मजबूती मिलेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews