गर्मी में रहें कूल : जानिए कौन से कपड़े देंगे राहत के साथ स्टाइल और रॉयल लुक, अपनाएं ये 4 ब्रीदेबल फैब्रिक

गर्मी का मौसम आते ही एक नई चुनौती शुरू हो जाती हैं..चुभन, पसीना और बेजार कर देने वाली चिपचिपाहट। अब सवाल ये उठता है कि क्या इससे बचने का कोई तरीका है। जी हां..अगर आप इस मौसम में अपने वॉर्डरोब में थोड़ी सी तब्दीली कर लें तो काफी हद तक राहत पा सकते हैं। गर्मी में हमारी त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में अपने कपड़ों का चयन बहुत सोच समझकर करें। ऐसे कपड़े चुनें जो मौसम के अनुकूल हो और पसीना सोखने के साथ आपको स्टाइलिश भी रखें।
Breathable fabrics for summer

AI generated

Summer fabrics that offer relief and style : गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप, लू और पसीने की चिपचिपाहट हर किसी को परेशान कर देती है। सुबह चढ़ते ही सूरज अपने तेवर दिखाना शुरु कर देता है। ऐसे में ऑफिस का प्रेजेंटेशन हो या दोपहर को किसी क्लाइंट के साथ मीटिंग..अक्सर ऐसा होता है कि वहां तक पहुंचते पहुंचते आपके कपड़े पसीने से भीग जाते हैं। शरीर पर पसीने की परत और कपड़ों पर उसकी झलक अक्सर मूड खराब कर देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी से राहत पाने का एक आसान, स्टाइलिश और वैज्ञानिक तरीका आपके वॉर्डरोब में ही छुपा है।

सही फैब्रिक का चुनाव कर आप न सिर्फ को गर्मी से राहत पा सकते हैं बल्कि आपके पहनावे में भी फ्रेशनेस और स्मार्टनेस ला सकते हैं। इसीलिए गर्मी को मात देना है तो सिर्फ एसी-कूलर का सहारा काफी नहीं..अपने कपड़ों को भी समझदारी से चुनिए। इस मौसम में सही फैब्रिक का चुनाव सिर्फ फैशन नहीं, सेहत का सवाल भी है। आइए जानते हैं उन खास फैब्रिक्स के बारे में जो इस गर्मी में बनेंगे आपके बेस्ट फ्रेंड।

कॉटन: सांस लेने वाला सदाबहार साथी

कॉटन तो गर्मियों का सुपरस्टार है। यह हल्का, सॉफ्ट और त्वचा के लिए बेहद आरामदायक होता है। कॉटन की खासियत है कि यह पसीने को सोख लेता है और हवा को पास होने देता है जिससे आपको ठंडक का अहसास होता है। चाहे कॉटन की साड़ी हो, कुर्ता हो या टी-शर्ट ये हर लुक में छा जाता है। और अब आपके पास मार्केट से ऑर्गेनिक कॉटन चुनने का भी ऑप्शन है जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।

लिनन: स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो

लिनन का नाम सुनते ही स्टाइलिश और क्लासी वाइब्स आती हैं। ये फैब्रिक न सिर्फ हल्का और हवादार होता है, बल्कि इसमें एक प्राकृतिक चमक भी होती है जो आपको भीड़ में अलग दिखाती है। लिनन की शर्ट्स, पैंट्स या ड्रेसेस गर्मियों में आपको ठंडक और आत्मविश्वास दोनों देंगे। इन दिनों ये काफी फैशन में भी हैं। और हां..थोड़ी सी सिलवटें इसका चार्म हैं। तो इन्हें अपनाइए और बेफिक्र रहिए।

खादी: गर्मी में कूल देसी टच

खादी सिर्फ एक फैब्रिक नहीं, बल्कि हमारी विरासत भी है। खादी एक ऐसा कपड़ा है जो हाथ से काते गए सूत से हाथ से ही बुना जाता है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसमें किसी मशीन का उपयोग नहीं होता। खादी मुख्य रूप से कॉटन, लेकिन कभी-कभी रेशम और ऊन से भी बनती है।  खादी के कुर्ते, साड़ियां और जैकेट्स न सिर्फ कंफर्टेबल होते हैं, बल्कि आपको बहुत एलिगेंट लुक भीढाल देते हैं। साथ ही खादी पहनकर आप स्थानीय कारीगरों को भी सपोर्ट करते हैं।

बांस फैब्रिक: इको-फ्रेंडली और सिल्की सॉफ्ट

जी हां, बांस का फैब्रिक अब गर्मियों का नया ट्रेंड है। ये पर्यावरण के लिए बेहतरीन, सिल्क की तरह मुलायम और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको पसीने की बदबू से छुटकारा चाहिए तो बांस फैब्रिक की टी-शर्ट्स या ड्रेसेस ट्राई करें। यह गर्मी में आपको फ्रेश और लाइट फील कराएगा।

क्या करें, क्या न करें

इसी के साथ गर्मियों में अपने कपड़ों के रंग का भी ध्यान रखें। इस मौसम में हमेशा हल्के रंगों को चुनें, क्योंकि गहरे रंग गर्मी को ज्यादा सोखते हैं। साथ ही टाइट कपड़ों से बचें। लूज-फिटिंग स्टाइल गर्मी में आपको ज्यादा कंफर्ट देते हैं। गर्मी में सिल्क, पॉलिस्टर जैसे फैब्रिक्स को पूरी तरह अवॉइड करें। ये न सिर्फ चिपचिपाहट बढ़ाते हैं बल्कि आपको भारी और उलझनभरा भी महसूस कराते हैं। तो इस गर्मी अपने वॉर्डरोब को इको फ्रेंडली और स्मार्ट फैब्रिक्स से अपडेट करें और स्टाइल के साथ साथ पसीने और चुभन से भी राहत पाइए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews