शादी के मौके पर स्टाइलिश लुक देंगे ये Frock Suit, नजर आएंगी सबसे अलग

फ्रॉक सूट एक बहुत ही अच्छा आउटफिट है जो हर मौके पर खूबसूरत लगता है। अगर आप शादी के मौके पर अलग-अलग लगना चाहती हैं तो इसे पहन सकती हैं।
Frock Suit

Frock Suit: लड़कियों के लिए फैशन के लिहाज से मार्केट में एक से बढ़कर एक ऑप्शन अवेलेबल है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न सभी तरह के आउटफिट में ढेर सारी वैरायटी उपलब्ध है। सभी अपनी अपनी पसंद के हिसाब से कपड़े खरीदना पहनना और स्टाइल करना पसंद करते हैं। लड़कियां वैसे भी हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं। बात जब शादी अटेंड करने की आती है तो सभी अपने लुक को बेहतरीन बनाने में लग जाती हैं। शादी में वेस्टर्न तो अच्छा लगता ही है लेकिन इंडियन से जो लुक आता है वह कमाल का होता है।

शादियों के सीजन में अधिकतर महिलाओं और लड़कियों को लहंगा और साड़ी पहनते हुए देखा जाता है। इस तरह के आउटफिट शादी के मौके पर काफी अच्छे भी लगते हैं। लेकिन अगर आप अलग और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो फ्रॉक स्टाइल सूट पहन सकती हैं। यह आपको भीड़ के बीच अलग लुक देने का काम करेंगे और आप उसमें कंफर्टेबल भी रहेंगी। चलिए आज हम आपको सूट के कुछ डिजाइन बताते हैं।

कॉटन फ्रॉक सूट

सबसे पहले तो यह फैब्रिक बहुत ही कंफर्टेबल होता है। दूसरा यह आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। कॉटन फ्रॉक सूट आप अपने पसंदीदा डिजाइन में खरीद सकती हैं। इसके साथ प्लाजो अच्छी लगेगी और लुक कंप्लीट करने के लिए मिरर वर्क ज्वेलरी कैरी की जा सकती है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह ये आपको मिल जाएंगे।

फ्लोरल प्रिंट

फ्लोरल प्रिंट की इन दिनों बहार छाई हुई है। अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो इस तरह का फ्रॉक सूट पहन सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ फ्लैट्स प्यारी लगेगी और चाहे तो सिल्वर ज्वेलरी पहन सकते हैं।

सिल्क फ्रॉक सूट

इस फैब्रिक के फ्रॉक सूट भी पहनने में काफी प्यारे लगते हैं। यह आपके लुक को रॉयल बनाने का काम करेंगे और फिर से अलग बनाएंगे। इसके साथ हिल्स या फिर जूती पहनी जा सकती है। पर्ल इयररिंग प्यारे लगने वाले हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन या आसानी से आपको मिल जाएगा जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews