नेचर लवर के ल‍िए बेस्‍ट है भारत की ये 5 जगहें, एडवेंचर के साथ मिलेगा सुकून

भारत घूमने-फिरने वालों के लिए खजाने से कम नहीं है। जब हम नई-नई जगहों काे एक्‍सप्‍लोर करते हैं तो इससे हमारे मन को सुकून म‍िलता है।
Family Travel Tour

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो भारत आपके लिए खुली किताब की तरह है। इसमें हर पन्ने पर नया रंग, नया स्वाद और नई कहानी छिपी है। यहां हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां हैं, तो दूसरी तरफ गोवा के सुनहरे बीच। राजस्थान के रेगिस्तान में ऊंट की सवारी है, तो केरल की नदियों में हाउसबोट का सुकून है। आसान शब्दों में कहे तो चारों दिशाओं में घूमने के लिए एक-से-बढ़कर-एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली की गलियों में इतिहास सांस लेता है, तो वाराणसी की गंगा आरती में शांति मिलती है। कश्मीर की वादियां फिल्मी पोस्टर जैसी लगती हैं, तो वहीं मेघालय की गुफाएं और झरने मन को सुकून पहुंचाते हैं।

यहां घूमने के साथ-साथ आपको खानपान का स्वाद भी मिलेगा। इसके अलावा, यहा की परंपरा, संस्कृति, पहनावा-उढ़ावा सब कुछ एक-दूसरे से अलग है। केवल इतना ही नहीं, इन सभी का अपना अलग-अलग महत्व है। हर एक स्थान अपने साथ अनोखी विरासत और इतिहास समेटे हुए है।

बनाएं प्लान

भारत में घूमना किसी खजाने की खोज जैसा है, जहां हर मोड़ पर कुछ नया मिलता है। ऐसे में यदि आपक भी अपने दोस्तों, पार्टनर या फैमिली के साथ भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आपकी यह तलाश खत्म होने वाली है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, आपको आराम मिलेगा। साथ ही कुछ एडवेंचर भी करने का मौका मिलेगा।

शिमला-मनाली

हिमाचल की वादियों में बसे शिमला-मनाली हर मौसम में सैलानियों का दिल जीत लेते हैं। गर्मियों में यहां ट्रैकिंग का मज़ा लिया जा सकता है तो सर्दियों में बर्फबारी और स्कीइंग पर्यटकों को खींच लाती है। यही वजह है कि हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में ये जगह हमेशा टॉप पर रहती है।

लेह-लद्दाख

हर बाइक प्रेमी का सपना होता है कि वह लेह-लद्दाख जाए, जो कि बर्फ से ढकी पहाड़ियां, नीला आसमान और पैंगोंग झील का दिलकश नज़ारों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पहुंचते ही हर यात्री का मन बस यहीं थम जाना चाहता है। खारदुंग ला पास और नुब्रा वैली जैसे रोमांचक पड़ाव इसे एडवेंचर लवर्स के लिए स्वर्ग बना देते हैं।

गोवा

अगर पार्टी और नाइटलाइफ का नाम आता है, तो सबसे पहले गोवा याद आता है। यहां बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स, संगीत और डांस हर किसी का दिल बहला देते हैं। दोस्तों संग बिताया गया वक्त यहां सच में जिंदगी की सबसे यादगार रातों में बदल जाता है। यदि आप भी नाइटलाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां आपको समुद्री बीच पर समय बिताने का मौका मिलेगा।

कसोल

हिमाचल की गोद में बसा छोटा-सा कसोल नेचर लवर्स और सोलो ट्रैवलर्स दोनों का फेवरेट है। शांत नदी, हरे-भरे जंगल और पहाड़ों से ढकी घाटियां… यहां की खूबसूरती सच में मन मोह लेती है। आप भी यहां अपना हॉलीडे मनाने जा सकते हैं। इसके साथ ही बहुत सारी यादें समेट सकते हैं।

कूर्ग

यदि आप साउथ को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप कूर्ग जा सकते हैं, जो कि दक्षिण भारत का यह खूबसूरत इलाका है। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कह जाता है। यहां आपको कॉफी के बागान, हरा-भरा वातावरण और शांत वादियां िलेगा। यह कपल्स और नेचर लवर्स दोनों के लिए खास है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews