बेस्ट फेस्टिव लुक देंगे ये को-ऑर्ड सेट, ऐसे करें स्टाइल

इन दिनों कोऑर्ड सेट पहनने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। आपको हर मौके पर पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन के सेट आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। चलिए आज कुछ फेस्टिवल लुक डिजाइन देखते हैं।
festive look

Festive Look: फैशन और ट्रेंड में बने रहना हर किसी को पसंद होता है। सभी यह चाहते हैं कि वह ऐसे कपड़े और फुटवियर पहने जो फैशन में चल रहे हैं ताकि हर कोई उन्हें फैशनेबल कहे। लड़कियां तो वैसे भी हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं। उनके पास हर खास मौके पर पहनने के लिए एक से बढ़कर एक कपड़े मौजूद होते हैं।

जब फेस्टिव सीजन आता है तो सभी की वॉर्डरोब चमचमाती हुई नजर आती है और बाजार भी एक से बढ़कर एक आउटफिट से रोशन हो जाता है। लेकिन इस फेस्टिव सीजन अगर आप कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको कुछ शानदार को-ऑर्ड सेट ट्राई करने चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार डिजाइन बताते हैं जो खूबसूरत लगेगी।

प्रिंटेड को-ऑर्ड

अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट फेस्टिव सीजन में पहनने के लिए बेस्ट है। आपको बहुत ही सॉफ्ट और कंफर्टेबल फैब्रिक में इस तरह के सेट मिल जाएंगे। इसमें नीचे प्लाजो ऊपर क्रॉप टॉप और साथ में खूबसूरत श्रग आएगा। ऑफलाइन और ऑनलाइन आप इसकी खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ जूती और मिरर वर्क ज्वेलरी खूबसूरत लगेगी।

festive look

श्रग को-ऑर्ड

अगर आपको नया लुक चाहिए तो इस तरह का सेट पहना जा सकता है। इसमें आपको कई सारी प्रिंट डिजाइन और कलर देखने को मिल जाएंगे। फेस्टिव सीजन में यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इनका श्रग लुक को ब्यूटीफुल बनाता है। इसके साथ आप प्वार्ल ज्वेलरी पहन सकती हैं।

festive look

एंब्रॉयडरी को-ऑर्ड

अगर आपको रॉयल लुक चाहिए तो एंब्रॉयडरी वाला सेट चुना जा सकता है। इस तरह के सेट आपको पॉलिएस्टर फैब्रिक में मिल जाएंगे जिन पर की गई एंब्रॉयडरी काफी प्यारी लगती है। अधिकतर इस तरह के सेट में टॉपर एंब्रायडरी की जाती है जो आपको खूबसूरत बनाने का काम करती है। इसके साथ सुंदर सा पोटली बैग कैरी किया जा सकता है और पर्ल ज्वैलरी प्यारी लगेगी।

festive look

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews