आंखों की सुंदरता को बढ़ा देंगे ये Eyeliner पैटर्न, मिलेगा अलग और बोल्ड लुक

आंखें हमारी सुंदरता को बयां करने का काम करती है। मेकअप करते समय अगर आईलाइनर ठीक ढंग से लगा लिया जाए तो हमारा लुक कई गुना अच्छा लगने लगता है। चलिए आज हम आपको आई लाइनर के कुछ पैटर्न बताते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
eyeliner hacks

Eyeliner Pattern: हर महिला चाहती है कि वो खूबसूरत और आकर्षक नजर आए। इसके लिए वह अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप सभी चीजों पर विशेष ध्यान देती है। मेकअप एक ऐसी चीज है जो किसी की भी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। अगर आउटफिट के हिसाब से ठीक ढंग से मेकअप कर लिया जाए तो व्यक्ति खूबसूरत नजर आता है। आंखें हमारे चेहरे की सुंदरता को बयां करने का काम करती है।

हम सभी मेकअप तो कर लेते हैं लेकिन आंखों के मेकअप पर ठीक तरह से ध्यान ना दिया जाए तो हमारा लुक खराब हो सकता है। आंखों का मेकअप करना उतना आसान भी नहीं होता क्योंकि आई लाइनर लगाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ आईलाइनर डिजाइंस के नए अंदाज भी सामने आने लगे हैं। अगर आप भी फैशन और ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे आई लाइनर पैटर्न बताते हैं जो आंखों को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।

डबल विंग्ड आईलाइनर (Eyeliner)

अगर आपको कुछ अलग और अनोखा स्टाइल चाहिए तो डबल विंग्ड आई लाइनर एक शानदार विकल्प है। इसमें दो लाइन खींची जाती है जो आंखों को ज्यादा आकर्षक बनाने का काम करती है। अगर आपको किसी पार्टी में जाना है या फिर फेस्टिवल का मौका है तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

ग्राफिक आईलाइनर

इस तरह की आईलाइनर डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा चलन में है। इसमें अलग-अलग लाइंस और शेप का उपयोग किया जाता है। यह आर्टिस्टिक और मॉडर्न लुक के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

रिवर्स आईलाइनर

इस पैटर्न में लाइनर केवल आंख के निचले हिस्से में लगाया जाता है। इससे आंखें खूबसूरत नजर आती है। यह आंखों को डिफाइंड करने का काम करता है। इसमें प्रयोग में आने वाले गहरे और हल्के शेड सुंदर नजर आते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews