ऑफिस में बेस्ट लुक देंगे ये Jumpsuit, लगेंगी सबसे अलग और स्टाइलिश

ऑफिस में पहनने के लिए लोग अधिकतर कुर्ती या सलवार सूट पसंद करते हैं। लेकिन फैशन के बदलते दौर में वेस्टर्न आउटफिट आजकल पसंद किए जाने लगे हैं। चलिए आज कुछ शानदार जंप सूट के बारे में जानते हैं।
Jumpsuit,

Jumpsuit: स्टाइलिश दिखना हर किसी को बहुत पसंद होता है। सभी अपनी तरह से आउटफिट स्टाइल करना पसंद करते हैं। किसी को इंडियन आउटफिट ज्यादा पसंद होते हैं, तो कोई वेस्टर्न आउटफिट ज्यादा पसंद करता है। आज जब ऑफिस जाने की आती है तो अधिकतर कुर्ती या फिर सलवार सूट जैसे सिंपल कपड़े पहनना पसंद किए जाते हैं। लेकिन फैशन के बदलते हुए दौर में आजकल वेस्टर्न वेयर काफी ज्यादा पसंद किए जाने लगे।

वेस्टर्न वियर में जंप सूट काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप ऑफिस जाने के हिसाब से जंपसूट पहनना चाहते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन बताते हैं जो ऑफिस में स्टाइल करने के लिए बेस्ट रहेंगे।

फैंसी जंपसूट

ऑफिस में कोई मीटिंग है या फिर किसी तरह का प्रजेंटेशन है तो आप कैंसिल स्लीवलेस जंपसूट पहन सकते हैं। इससे आपको क्लासी और बॉस लेडी लुक मिलने वाला है। मार्केट में आप इसे 1000 तक की रेंज में खरीद सकते हैं।

स्लीवलेस जंपसूट

अगर आपको बोल्ड और स्टाइलिश लुक चाहिए तो स्लीवलेस जंपसूट बेस्ट ऑप्शन है। जिन लोगों को फुल स्लीव्स कपड़े पहनना पसंद नहीं है, वो लोग इस तरह के आउटफिट स्टाइल कर सकते हैं। ऑफिस पार्टी के लिए यह लुक प्यार रहेगा।

प्रिंटेड जंपसूट

रोजाना पहनने के हिसाब से प्रिंटेड जंपसूट प्यारे लगते हैं। प्रिंट वाले कॉटन जंपसूट आपको बेहतरीन लुक देने वाले हैं। इस तरह के आउटफिट में आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। सबसे खास बात यह है कि आपको 500 रुपए से कम की रेंज में मार्केट में मिल जाएंगे। अगर आपको थोड़ा कंफर्टेबल लुक चाहिए तो आप मैचिंग कलर कंट्रास्ट दुपट्टा इस पर डालकर अलग लुक पा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews