सर्दियों में ड्राई स्किन कर रही है परेशान, अपनाएं यह नुस्खे

सर्दियों में ड्राई स्किन कर रही है परेशान, अपनाएं यह नुस्खे

Dry Skin Tips : सर्दियां आते ही स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। जैसे ही हवा का तापमान गिरता है, वैसे ही नमी का स्तर भी कम हो जाता है जिससे स्किन ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। यह समस्या कई बार आपके साबुन की वजह से भी होती है, जो आपकी त्वचा से की एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है। कई बार साबुन के इस्तेमाल से आपका शरीर नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन नहीं कर पाता है जिससे त्वचा में नमी खत्म होकर यह रूखी हो जाती है।

इस समस्या से निपटने के लिए अगर आप नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा के लिए बेहतर होगा। अच्छी बात यह है कि नेचुरल तरीके का स्किन पर कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है।

तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में जिससे आपकी स्किन इस सर्दी के मौसम में रूखी नही होगी और हाइड्रेटेड रहेगी।

गुणकारी हल्दी 

“हल्दी एक एक्टिव कंपाउड है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को निष्प्रभाव करते हैं और त्वचा को रूखी होने से बचाते हैं। चेहरे पर लगाने के लिए शहद, दूध और हल्दी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। यह मिश्रण मुंहासों के निशान को कम करने में भी त्वचा के लिए फायदेमंद है।

प्राकृतिक शहद 

शहद में कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो स्किन को साफ करने में मदद करते हैं। आप इसका इस्तेमाल त्वचा के रूखेपन को खत्म करने के लिए कर सकते हैं। आपको सिर्फ रात को सोते समय शहद को अपने चेहरे पर लगाना है।

कच्चा दूध 

कच्चा दूध त्वचा के लिए बड़ा फायदेमंद होता हैं। यह चेहरे पर नमीं बनाए रखता है और स्किन ड्राईनेस से बचाता है। दो चम्मच दूध को कॉटन में लें और इससे अपने चेहरे को इससे साफ करें। इस प्रोसेस को कुछ दिनों तक रिपीट करने पर आपकी स्किन चमकदार दिखने लगेगी।

दही

एक कटोरी में थोड़ा से दही लें और इसे अपनी त्वचा पर दो से तीन बार 2 से 3 मिनट तक अच्छे से मसाज करे लें। दही आपकी स्किन की ड्राईनेस को खत्म करता हैं और आपके चेहरे पर नमी बनाए रखता है।

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई गुण होते है जो ड्राईनेस को दूर रखते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा का गूदा निकालिए और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे थोड़ी देर मसाज करें और फिर अपने चेहरे को धो लें।

डिस्क्लेमर: दी गई जानकारी की mpbreakingnews पुष्टि नहीं करता है। कुछ भी उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews