बेस्ट ट्रेडिशनल लुक देंगी ये Chanderi Saree, हर मौके पर नजर आएंगी खूबसूरत

साड़ी एक बेहतरीन इंडियन आउटफिट है, जो हर महिला को खूबसूरत लुक देने का काम करती है। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन चंदेरी साड़ी बताते हैं।
Chanderi Saree

Chanderi Saree Designs: जब भी ट्रेडिशनल लुक कैरी करने की बात आती है तो महिलाएं सबसे पहले साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी एक एवरग्रीन आउटफिट है, जो किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। साड़ी में भी एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलती है। जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं।

अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन है और अपने कलेक्शन में शामिल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रही हैं तो चंदेरी साड़ी का विकल्प चुना जा सकता है। आज हम आपको कुछ बेस्ट चंदेरी साड़ी के डिजाइंस दिखाते हैं जो आप हर मौके पर पहन सकती हैं। यह साड़ियां आपको बेस्ट लुक देने वाली है।

बगरू प्रिंट चंदेरी साड़ी

अगर आपको सिंपल लुक चाहिए लेकिन स्टाइलिश भी लगा है तो इस तरह की चंदेरी साड़ी बेस्ट रहने वाली है। किसी भी इवेंट में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए आप इसे पहन सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप उसके साथ झुमके पहन सकती हैं। इसके साथ हिल्स काफी प्यारी लगेगी। 700 से 800 रुपए तक की कीमत में यह मार्केट में आपको मिल जाएगी।

Chanderi Saree

सिल्क चंदेरी साड़ी

अगर आपको लाइट कलर की साड़ी पहनना है तो इस तरह की साड़ी ली जा सकती है। यह आपको महफिल में सबसे अलग लुक देने का काम करेगी। आप इसके साथ हिल्स या फिर मोजड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ झुमके और नेकलेस भी प्यारे लगेंगे। बाजार में यह आसानी से 1000 तक की रेंज में कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएगी।

Chanderi Saree

जरी वर्क बनारसी सिल्क साड़ी

बनारसी सिल्क साड़ी तो वैसे भी बेहतरीन लुक देने का काम करती है। अगर आपको किसी प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होना है तो आप बनारसी सिल्क चंदेरी साड़ी पहन सकती हैं। इसमें किया गया जरी वर्क बहुत ही प्यारा लगता है। इसमें आपको कहीं सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इसके साथ फ्लैट्स प्यारी लगेगी और जरी वर्क है इसलिए सिल्वर ज्वेलरी बेस्ट रहेगी। आप चाहे तो इसके साथ बन बना सकती हैं। इस साड़ी को खरीदने के लिए आपको लगभग 1200 तक का बजट बनाना होगा।

Chanderi Saree

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews