लंबे वर्किंग आवर्स सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, अपनाएं ये 10 हेल्दी टिप्स

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और लंबे वर्किंग आवर्स सेहत पर नकारात्मक असर डालते हैं। लगातार बैठना, स्ट्रेस और खराब खान-पान बीमारियों का कारण बनते हैं। फिट रहने के लिए ब्रेक लेकर वॉक करना, हल्की एक्सरसाइज, प्राणायाम, हेल्दी स्नैक्स, पानी और 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
Office

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिला हो या पुरुष… लंबे समय तक काम करने का वर्क कल्चर (वर्किंग) उनकी सेहत पर काफी गहरा असर डाल रहा है। लगातार 8 से 9 घंटे तक डिक्स पर बैठे रहना, स्क्रीन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताना, काम का स्ट्रेस, परिवार की जिम्मेदारी यह सभी हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। जिसे चाह कर भी लोग खुद से अलग नहीं रख सकते, क्योंकि इसी पर उनका जीवन आश्रित है। जिस कारण उनकी रहन-सहन, खान-पान और सोने के समय में भी काफी ज्यादा बदलाव हो चुका है। वर्कलोड का असर कई बार पर्सनल रिलेशनशिप पर भी देखने को मिलता है। वहीं, इस दौरान स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

जी हां, चिकित्सकों के अनुसार लंबे वर्किंग अवर्स के कारण कई तरह की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। ऐसे में खुद को हेल्दी रखना बहुत ही बड़ा चैलेंजिंग काम है।

अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

हालांकि, आज के आर्टिकल में हम आपको वर्किंग आवर्स के दौरान भी खुद को फिट और हेल्दी रखने के कुछ आसान से टिप्स बताएंगे। जिन्हें अपनाकर आप भी एक बेहतर लाइफस्टाइल जी सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, इन टिप्स के माध्यम से आप खुद को चिंता से भी दूर रख सकते हैं और वर्तमान के पलों को जीकर भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं। इसके लिए आपको लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाना जरूरी है।

करें ये काम

  • यदि आप जिम के लिए एक घंटा भी नहीं निकाल सकते हैं, तो पूरे दिन भर में कभी भी समय निकालकर थोड़ा-थोड़ा एक्सरसाइज करें। इसे एक्सरसाइज मेकिंग भी कहते हैं। आप थोड़ी-थोड़ी देर में पांच-पांच मिनट की वॉक करें। ऐसे में आप पूरे दिन भर में करीब 30 से 35 मिनट तक वॉक कर सकते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करने से कमर दर्द, गर्दन में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह बहुत ही आम बात है। लेकिन यदि इसको समय रहते नजरअंदाज किया जाए, तो यह आगे आपको बहुत बड़ी परेशानी में डाल सकता है। इससे बचने के लिए हर 30 से 35 मिनट में 2 मिनट का ब्रेक लें।
  • आप चाहे तो अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी सांस ले सकते हैं। 2 से 3 मिनट का प्राणायाम भी स्ट्रेस को कम कर देता है और एनर्जी को भी बढ़ा देता है।
  • कुर्सी पर बैठकर ही आप अपने कंधे को लगातार घुमा सकते हैं, ऊपर-नीचे कर सकते हैं। गर्दन को बहुत धीरे से एक तरफ झुकाएं और फिर दूसरी तरफ। ऐसे में आपकी एक्सरसाइज लगातार होती रहेगी और दर्द नहीं होगा।
  • आप चाहे तो थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी कुर्सी से उठकर खड़े हो सकते हैं और शरीर को स्ट्रेच कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बीमारियां दूर होती हैं। इन एक्सरसाइज को करने से कमर दर्द की समस्या नहीं होगी।
  • अक्सर लोग घंटे की थकान मिटाने के लिए जंक फूड या चाय-कॉफी का सेवन करते हैं। जो कुछ पल के लिए एनर्जी तो देते हैं, लेकिन बाद में यह शरीर को अस्वस्थ बना देते हैं। इसलिए डिक्स पर ही हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स, नट्स, फल या फिर भुने हुए चने रखें। आप इसे भूख लगने पर खा सकते हैं, जो आपके शरीर के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
  • खुद को फिट रखने के लिए दिन भर में खूब पानी पिएं। जरूरी नहीं कि आप एक ही बार में पूरा पानी पिएं। बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होगा। ऐसे में आप थकान और सर दर्द की समस्या से बच सकते हैं।
  • दिन की शुरुआत में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता करें। जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और आपको भूख नहीं लगेगी।
  • खुद को हेल्दी रखने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद लें। इससे दिमाग तारो-ताज़ा रहता है और सभी कामों में मन लगता है। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बना लें। क्योंकि यह नींद की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर देता है। जिससे नींद नहीं आती और मन स्ट्रेसफुल हो जाता है।
  • दिन में काम से कम 5 से 10 मिनट के लिए आंख बंद करके ध्यान लगाएं और खुद के दिमाग को शांत रखें। इससे मानसिक थकान कम होगी। साथ ही काम में फोकस बनेगा और आप स्ट्रेस-फ्री होकर अपने जीवन को एंजॉय कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews