टमाटर का पौधा नहीं बढ़ रहा? दिसंबर में डालें ये 1 चम्मच पाउडर 30 दिन में मिलेगा भरपूर फल

दिसंबर की ठंड में टमाटर का पौधा सही देखभाल न मिले तो कमजोर पड़ जाता है। लेकिन सिर्फ 1 चम्मच ‘अंडे के छिलके का पाउडर’ डालने से जड़ें मजबूत होती हैं और पौधा 30 दिन में हरा-भरा होकर फलों से लद जाता है।
Tomato Plant Care

सर्दियां आते ही घर के किचन गार्डन में लगे टमाटर के पौधे (Tomato Plant) अक्सर कमजोर पड़ने लगते हैं। पत्तियां पीली, तने पतले और फल गायब। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि आखिर पौधे को क्या कमी है। लेकिन अनुभवी माली बताते हैं कि टमाटर सबसे जल्दी कैल्शियम की कमी से प्रभावित होता है, और यह कमी पौधे की जड़ों से लेकर फल बनने की प्रक्रिया तक सबकुछ बिगाड़ देती है।

यही वजह है कि किसान और गार्डनिंग एक्सपर्ट्स दिसंबर में टमाटर के पौधे को एक खास खुराक देने की सलाह देते हैं, एग शेल पाउडर, यानी अंडे के छिलकों से बना प्राकृतिक कैल्शियम। सिर्फ 1 चम्मच पाउडर महीने में डालने से जड़ों की ताकत बढ़ती है, मिट्टी में पोषक तत्व सक्रिय होते हैं और पौधा 25–30 दिन में फिर से हरा-भरा हो जाता है। कई लोग बताते हैं कि इस पाउडर से टमाटर का पौधा फल देने में दोगुनी तेजी से लौटता है।

दिसंबर में टमाटर के पौधे की देखभाल क्यों जरूरी है?

ठंड के मौसम में टमाटर का पौधा सबसे ज्यादा दो समस्याओं से जूझता है जैसे कैल्शियम की कमी, जड़ों का सिकुड़ना। जब मिट्टी का तापमान कम हो जाता है, तो पौधे की जड़ें पोषक तत्व ठीक से सोख नहीं पातीं। इससे पत्तियां पीली, फूल जल्दी गिरना, छोटे या सड़े हुए फल, तना कमजोर होना आदि दिक्क्त आती है। हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में टमाटर को अगर समय पर ऑर्गेनिक कैल्शियम मिल जाए, तो पौधा झट से रिकवर होने लगता है। यही वजह है कि दिसंबर में एग शेल पाउडर को एकदम परफेक्ट ‘विंटर टॉनिक’ माना जाता है।

एग शेल पाउडर क्यों होता हैं पौधे के लिए फायदेमन्द?

एग शेल पाउडर कोई बाजार से खरीदने वाला महंगा फर्टिलाइज़र नहीं है। बल्कि यह अंडे के छिलकों में मिलता है, इसमें 95% कैल्शियम कार्बोनेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स यही कैल्शियम पौधे की जड़ों को मजबूत करता है और फल बनने की प्रक्रिया को 10 गुना बेहतर बनाता है।

टमाटर के पौधे में कैल्शियम क्यों जरूरी?

क्योंकि इसकी कमी से ब्लॉसम एंड रॉट, फूल गिरना, छोटे और कम फल, पौधा कमजोर पड़ना आदि। एग शेल पाउडर इन सभी समस्या का प्राकृतिक इलाज है। टमाटर के पौधे के लिए दिसंबर में सही तरीके से एग शेल पाउडर डालना बहुत जरूरी है। गलत तरीका असर कम कर देता है।

1. पाउडर कैसे तैयार करें?

  • 4–5 अंडों के छिलकों को धोकर धूप में सुखाएं।
  • ग्राइंडर में बारीक पाउडर बनाएं।
  • जितना महीन पाउडर होगा, असर उतना ज्यादा।

2. पौधे में कब डालें?

  • सुबह 8–10 बजे के बीच सबसे अच्छा समय।
  • हफ्ते में नहीं, महीने में सिर्फ 1 बार डालें।

3. कैसे डालें?

  • पौधे के तने से 2–3 इंच दूर पाउडर छिड़कें।
  • हल्की मिट्टी मिलाकर ऊपर से पानी दें।
  • बस, पौधा खुद नुट्रिएंट्स खींच लेगा।
  • यह तरीका किसानों और होम गार्डनर्स दोनों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
  • 30 दिन में टमाटर का पौधा कैसे हरा-भरा हो जाता है? वैज्ञानिक वजह
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews