क्या आपके घर में हैं ज्यादातर ब्लैक सामान? जानिए वास्तु के अनुसार इसके असर

क्या आपके घर में ज्यादा काले ऑब्जेक्ट्स हैं? जानिए वास्‍तु शास्‍त्र (Vastu Tips)के अनुसार, ये चीज़ें आपके घर की ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर कैसे असर डाल सकती हैं।
क्या आपके घर में हैं ज्यादातर ब्लैक सामान? जानिए वास्तु के अनुसार इसके असर

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का विशेष महत्व है, बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि वास्तु शास्त्र में सिर्फ़ दिशा के बारे में ही नियम बताए गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है वास्तु शास्त्र में घर में रखी गई वस्तुओं को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं. इतना ही नहीं वस्तुओं के साथ साथ उनके रंगों को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं. शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन रंगों का हमारे जीवन में बहुत असर पड़ता है. अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे में सही रंगों को चुनकर ही घर में रखी गई वस्तुओं का ध्यान रखना चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोषों से बचा जा सकता है, आज़ हम ख़ासतौर पर काले रंग के बारे में जानेंगे, लोगों को काला रंग बेहद पसंद होता है, अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आपके घर में भी आधी से ज़्यादा चीज़ें काले रंग की है, अगर हाँ तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के के बारे में क्या कहा गया है.

क्या आपके घर में हैं ज्यादातर ब्लैक सामान ?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में काले रंग का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए, अगर काले रंग का इस्तेमाल किया भी जा रहा है तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में यह बेहतर माना जाएगा. क्योंकि यह दिशा स्थिरता और शक्ति से जुड़ी हुई दिशा मानी जाती है. अगर आपके घर में काले रंग के ज़्यादा समान है, तो कोशिश करें कि उन्हें एक साथ न रखें. एक साथ काली चीज़ों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा की शक्ति बढ़ सकती है.

इस बात का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा भी कहा गया है कि काले रंग की समान जैसे फ़र्नीचर, दीवारें, या फिर सजावट की वस्तुओं को उन कमरों में नहीं रखना चाहिए, जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोते हैं, जैसे की बेडरूम या फिर ड्राइंग रूम. बल्कि देखा जो आए तो काले रंग का इस्तेमाल लिविंग रूम या फिर स्टडी रूम में किया जा सकता है.

काले रंग की वस्तुओं को ढककर रखें

अगर आपके घर में काले रंग के कुछ ऐसे सामान है जून का इस्तेमाल रोज़ाना नहीं किया जाता है तो आप उन सामानों को कपड़े से ढककर भी रख सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि काले सामानों को कपड़ों से ढककर रखने से परेशानी नहीं आती है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस बात का भी ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है कि जिस कमरे में काले रंग की वस्तुएँ रखी है, उस स्थान को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews