प्राकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली अद्भुत जगहें, वीकेंड पर जरुर करें इनकी यात्रा

Travel: वीकेंड पर अपनी सफर की योजना बनाएं और खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली अद्भुत जगहों की यात्रा करें। ये स्थान न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं।
Travel

Travel: कर्नाटक में दक्षिणी हिस्से में स्थित मैसूर (Mysore) एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। जिसे इसके भव्य महलों और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। मैसूर अपनी सांस्कृतिक धरोहर के चलते कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी पहचाना जाता है। यहां के शानदार महल विशेषकर मैसूर पैलेस अपने शानदार वास्तुकला और शाही इतिहास के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है

आपको बता दें, मैसूर अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लेकिन अक्सर लोग यहां आकर केवल द सिटी ऑफ पैलेस के नाम से मशहूर मैसूर पैलेस, बृंदावन गार्डन और मैसूर चिड़ियाघर तक ही सीमित रह जाते हैं। जबकि मैसूर के आसपास और भी कई अनोखी ऐसी जगहें है जिन्हें देखने से शहर का असली आकर्षण समझ में आता है।

मैसूर के आसपास की अद्भुत जगहें

यह बिल्कुल सही है कि मैसूर कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। लेकिन इसके आसपास भी कई शानदार और अद्भुत जगहें है, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इन स्थानों की यात्रा के बाद आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। चाहे वह चामुंडी हिल्स हो, श्रीरंगपट्टना का ऐतिहासिक स्थल हो या फिर कोडागु की हरियाली यह सभी जगह है आपको प्राकृतिक और इतिहास के अनूठे मेल से रूबरू कराएंगी।

बांदीपुर नेशनल पार्क

मैसूर के आसपास घूमने की बात करें तो बांदीपुर नेशनल पार्क एक शानदार और मनमोहन स्थल के रूप में सबसे पहले ध्यान में आता है। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में स्थित यह नेशनल पार्क भारत के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक है। 1973 में इसे बाघ अभ्यारण घोषित किया गया था और यह पार्क अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई विलुप्त प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको बाघ, तेंदुआ, हाथी, भालू, चीतल, सांभर और ढोल जैसे जानवरों के साथ-साथ विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां भी देखने को मिलेगी।

बालमुरी वॉटरफॉल

कर्नाटक के श्रीरंगपटना में स्थित बालमुरी वॉटरफॉल मैसूर के पास का एक हसीन खजाना है, जिसे देखने का अनुभव बेहद खास होता है। यह खूबसूरत वॉटरफॉल कावेरी नदी से बना है और खासकर मानसून के दौरान इसे एक्सप्लोर करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। जब बालमुरी वॉटरफॉल से 100 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरता है तो यह दृश्य बेहद मनमोहक होता है। वाटरफॉल के आसपास के पहाड़ और हरियाली यहां के मुख्य आकर्षण है जो सैलानियों को अपनी और खींचते हैं। इस स्थल की प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहां कई कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के गानों की शूटिंग भी हो चुकी है।

ऊटी: पहाड़ों की रानी

जब कर्नाटक के आसपास किसी शानदार और टॉप हिल स्टेशन की बात होती है तो सबसे पहले ऊटी का नाम जरूर आता है। दक्षिण भारत में उटी हिल स्टेशन को पहाड़ों की रानी कहा जाता है और यह कारण है कि यहां हर दिन हजारों पर लीटर घूमने के लिए आते हैं। यूटीआई अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ कई अद्भुत जगह के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप ऊटी झील डोडा बेट्टा चोटी बोटैनिकल गार्डन कामराज सागर झील और पैकर वॉटरफॉल जैसे अद्भुत जगह का आनंद ले सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews