डे पार्टी में दिखना है स्टनिंग और स्टाइलिश? ट्राय करें ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स

अगर आप किसी डे पार्टी या ब्रंच इवेंट के लिए तैयार हो रही हैं, तो सही लिपस्टिक शेड चुनना आपके लुक को पूरी तरह बदल सकता है। इन दिनों कुछ ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स काफी चर्चा में हैं, जो न सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं, बल्कि फ्रेस लुक भी देते हैं।
Lipstick Shades

मेकअप में लिपस्टिक (Trendy Lipstick Shades) सबसे ज्यादा नोटिस की जाने वाली चीज़ होती है। खासकर जब बात किसी डे पार्टी या आउटिंग की हो, तो लाइट, फ्रेश और स्टनिंग शेड्स आपके लुक को पूरी तरह निखार सकते हैं।

आजकल के ट्रेंड्स में न्यूड पिंक, कोरल पीच और ब्राइट ऑरेंज जैसे लिप कलर्स महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं। ये शेड्स न सिर्फ स्किन टोन को कॉम्प्लीमेंट करते हैं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी ज्यादा कॉन्फिडेंट और यूनीक बनाते हैं।

Day Party के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स, जो बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती

1. न्यूड पिंक

न्यूड पिंक शेड हर स्किन टोन पर सूट करता है और डे पार्टी में एक सॉफ्ट, एलिगेंट और नेचुरल लुक देता है। इसे आप लाइट आई मेकअप या स्मोकी आईज़ के साथ कैरी कर सकती हैं। यह शेड उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो नो-मेकअप लुक पसंद करते हैं। यह फॉर्मल डे पार्टी या ऑफिस लंच के लिए भी एकदम सही चॉइस है।

2. कोरल पीच

कोरल और पीच टोन लिपस्टिक डे टाइम में फ्रेशनेस और यंगनेस का एहसास देती है। यह खासतौर पर गर्मियों की डे पार्टी के लिए परफेक्ट है। आप इसे व्हाइट या लाइट कलर आउटफिट्स के साथ ट्राय करें, रिजल्ट शानदार मिलेगा। इसे ग्लॉसी फिनिश में चुनें तो यह और भी ग्लैमरस लगेगा।

3. ब्राइट ऑरेंज और रेड

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राय करना चाहती हैं, तो ब्राइट ऑरेंज या रेड शेड्स से बेहतर कुछ नहीं। यह शेड डे पार्टी में आपको सबसे स्टाइलिश और फोकस्ड बना सकता है। इस लुक को बैलेंस करने के लिए बाकी मेकअप मिनिमल रखें। रेड या ऑरेंज शेड सेल्फी लवर्स के लिए भी एकदम हिट चॉइस है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews