Hair Mask: डैंड्रफ, रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये जादुई हेयर मास्क, हर समस्या होगी दूर

hair mask

Hair Mask: धूल, प्रदूषण और पसीने की वजह से बालों में कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इन समस्याओं में डैंड्रफ, दो मुंहे बाल, बालों का चिपचिपा होना, बालों में रूखापन होना, स्कैल्प में खुजली आदि शामिल है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने का दावा करते हैं। इसके अलावा कई लोग पार्लर जाकर बालों के लिए महंगा-महंगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, लेकिन ऐसा करना हमेशा के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमें कई प्रकार की केमिकल पाए जाते हैं साथ ही साथ यह खर्चीला भी है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बालों की समस्या दूर हो जाए और आपके पैसे भी खर्च ना हो तो ऐसे में आपको घर पर ही कुछ हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में लगाना चाहिए। इन हेयर मास्क में किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं पाया जाता है, यह बिल्कुल प्राकृतिक होते हैं। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि कौन-कौन से हेयर मास्क घर पर बनाए जा सकते हैं और किस प्रकार उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं।

घर पर कैसे बनाएं हेयर मास्क

1. अंडा और दही हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए। एक बाउल में अंडा और दही को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। अंडे में प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूत बनाता है।दही में लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को पोषण देता है।

2. एलोवेरा और शहद हेयर मास्क

एलोवेरा और शहर का फेस पैक बनाने के लिए। एक बॉल में एलोवेरा जेल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। 30 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। यह बालों को रूखेपन से बचाता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

3. नारियल तेल और शहद हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 1 घंटे बाद अपने बालों को धो लें। नारियल तेल बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें रूखेपन से बचाता है। शहद बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

4. केला और दही हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में 1 पका हुए केले को मैश कर लें और उसमें दो बड़े चम्मच दही मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। केला बालों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। दही बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

5. मेथी दाना और दही हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह मेथी दाने को पीसकर उसमें 2 बड़े चम्मच दही मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। मेथी दाना बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें गिरने से रोकता है। दही बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews