Ganesh Chaturthi पर कैरी करें ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक, ऐसे करें स्टाइल

Ganesh Chaturthi looks

Ganesh Chaturthi looks: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना का पर्व गणेश उत्सव जल्द ही आने वाला है। चतुर्थी से 10 दिनों तक घर-घर में बप्पा की पूजन अर्चन की जाएगी। वैसे तो यह त्यौहार सभी लोग अपने घर में मनाते हैं लेकिन महाराष्ट्र में इसका उल्लास काफी ज्यादा देखा जाता है। महाराष्ट्रीयन लोग ट्रेडिशनल स्टाइल में बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और खूब धूमधाम से उनका स्वागत किया जाता है।

इस त्योहार पर बप्पा की पूजन अर्चन के साथ जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात होती है वह होता है महाराष्ट्रीयन लोगों का लुक्स क्योंकि वह इस खास पर्व के मौके पर अपने ट्रेडिशनल अवतार में नजर आते हैं। इस गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप भी महाराष्ट्रीयन लुक कैरी करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आपको परफेक्ट लुक मिलने वाला है।

ऐसी चुने साड़ी

अगर आप परफेक्ट महाराष्ट्रीयन लुक चाहती हैं तो आपको नॉर्मल साड़ी से थोड़ी अलग साड़ी का चुनाव करना होगा। इस साड़ी को नउवारी कहा जाता है और इसकी लंबाई 9 मीटर की होती है। आमतौर पर हम जो साड़ियां पहनते हैं वह 6 मीटर लंबी होती है लेकिन यह महाराष्ट्रीयन साड़ी बड़ी आती है। खूबसूरत लुक के लिए ग्रीन, येलो जैसे ब्राइट कलर चुने जा सकते हैं।

लगाएं ऐसी बिंदी

ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने में बिंदी अहम योगदान देती है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के साइज और डिजाइन तथा कलर की बिंदी आसानी से मिल जाती है। लेकिन अगर आप महाराष्ट्रीयन लुक को परफेक्ट बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको चांद के डिजाइन वाली बिंदी माथे पर लगानी चाहिए। जब आप इसे लगाएंगे तो आपका लुक बिल्कुल शानदार लगेगा। कोशिश करें कि इसका रंग मैरून हो, ये अच्छा लगता है।

ज्वेलरी

महाराष्ट्रीयन लुक को परफेक्ट टच देने में ज्वेलरी सबसे अहम भूमिका निभाती है। अपने लुक को खास बनाने के लिए आप एक बड़ी नथ नाक में पहन सकती हैं अगर यह सफेद, मैरून और हरे रंग के मोतियों की मदद से बनाई गई हो तो बहुत खूबसूरत लगेगी। मार्केट में आपको मल्टी स्टोन से बनाई गई नथ भी आसानी से मिल जाएगी। इस साड़ी के साथ मल्टीलेयर नेकलेस कैरी किया जा सकता है, जो बहुत सुंदर लगेगा।

हेयरस्टाइल

हेयर स्टाइल किसी भी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सबसे खास चीज होती है। महाराष्ट्रीयन लुक के लिए आप सिंपल हेयर स्टाइल चुनेंगी तो वह बहुत खूबसूरत लगेगा। आप चाहे तो अपने बालों को गुलाब के फूलों या फिर गजरे की लेयर से सजा सकती हैं। अक्सर महाराष्ट्रीयन लुक्स के साथ गजरा कैरी किया जाता है, जो खूबसूरत लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews