इस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह, करें ये आसान उपाय, होगी धनवर्षा , खत्म होगी वैवाहिक समस्या, यहाँ जानें

Tulsi Vivah 2023, Vastu Tips

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सनातन धर्म में तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का खास महत्व होता है। तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह भगवान के अवतार शालिग्राम से करवाया जाता है। तुलसी के पौधे को माँ लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 5 नवंबर 2022 को पड़ रहा है। इस दिन शाम 6:08 बजे द्वादशी तिथि का आरंभ हो रहा है और 6 नवंबर को शाम 5:06 बजे समाप्त हो जाएगा। इस दिन कुछ उपायों को करने से धन लाभ होता है और वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म होती है। आइए जानें इन उपायों के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें…आ रहा है Oppo A98, होगा सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, मिलेगा अब तक सबसे तगड़ा कैमरा, जानें यहाँ

तुलसी विवाह के दिन घर में तुलसी लाना शुभ होता है। ध्यान रखें जहां पौधा लगा रहे हैं, वहाँ आसपास कोई काँटेदार पौधा ना हो। इसके अलावा डस्टबिन और झाड़ू को भी तुलसी के पौधे से अलग रखें। घर में तुलसी के हरे-भरे होने से कभी भी  वैवाहिक समस्याएं नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुलसी विवाह के शुभ दिन पर तुलसी के निकट देशी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। दीपक जलाकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जप 11/21/51/101 बार करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती हैं और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें…भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने उठाये सवाल, सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

इस दिन पवित्र नदियों में दम्पत्ति के एक साथ स्नान करने से दाम्पत्य जीवन की समस्याएं खत्म होती है। नदी के जगह आप में गंगाजल और तुलसी पत्ते पानी में डालकर स्नान कर सकते हैं। भूलकर भी तुलसी के पत्तों को इस दिन ना तोड़ें। तुलसी विवाह की पूजा करते समय माँ तुलसी को लाल चुनरी और 16 शृंगार समर्पित करें। इस दिन पति-पत्नी दोनों एक साथ तुलसी विवाह की पूजा करें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विवेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews