Makeup Tips: कम समय में जल्दी से पार्टी के लिए होना है तैयार? ये टिप्स आएंगे बहुत काम

Makeup Tips

Makeup Tips : मेकअप एक ऐसी चीज है जो हर कोई करता है। स्कूल जाने वाली लड़कियां हो, कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां या फिर ऑफिस गोइंग गर्ल्स और गृहिणी, हर कोई सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल जरूर करता है। मेकअप सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है।

सभी अलग-अलग तरह से मेकअप करते हैं। किसी को बस लिपस्टिक और काजल लगाना पसंद होता है, तो कोई प्रॉपर मेकअप अप्लाई करता है। कई बार हम जल्दबाजी में होते हैं और हमारे पास मेकअप करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। ऐसे में ठीक तरह से पूरा मेकअप अप्लाई करना मुश्किल होता है। अगर आप भी इस तरह की स्थिति का सामना करते हैं तो चलिए हम आपको कुछ मेकअप टिप्स बताते हैं, जो आपको ब्यूटीफुल लुक देंगे।

मॉइश्चराइज

हमेशा याद रखें कि मेकअप अप्लाई करने से पहले आपको अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। अच्छे से टोन करने के बाद अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर लगा लें।

स्ट्रांग बेस

मेकअप अच्छा नजर आए इसके लिए सबसे जरूरी उसका बेस होता है। अपने चेहरे पर लाइट फाउंडेशन या फिर बीबी और सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें।

कंसीलर

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, दाग धब्बे या फिर पिंपल हो रहे हैं तो आपको कंसीलर का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा एक ही स्किन टोन में नजर आएगी।

कॉम्पैक्ट

यह अप्लाई करने के बाद आपको अपने चेहरे पर कॉम्पैक्ट लगा लेना चाहिए। कॉम्पैक्ट लगा लेने से आपका मेकअप पूरी तरह से सेट हो जाएगा।

ब्लश

गाल गुलाबी और खूबसूरत नजर आए इसके लिए आप ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको सुंदर लुक देगा।

आई मेकअप

इसके बाद अपनी आंखों पर आईलाइनर लगाएं। काजल लगाना पसंद है तो अप्लाई कर सकती हैं। आखिर में मस्कारा अप्लाई करें। इसके बाद अपने आउटफिट से मैच करता हुआ या फिर अपना पसंदीदा लिपस्टिक शेड लगाएं।

सेटिंग स्प्रे

सारा मेकअप कर लेने के बाद इस पर फिनिशिंग नजर आए। इसके लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसकी मदद से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और उसका ग्लो बना रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews