पाना चाहते हैं त्वचा में निखार, रोजाना डाइट में शामिल करें आंवला और चुकंदर का जूस

skin

Skin Care: आजकल लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाली महंगी महंगी क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट यह दावा करते हैं कि इन्हें लगाने के बाद त्वचा निखर जाएगी। जिस वजह से लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हुए महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। लेकिन फिर भी त्वचा पर कुछ खास असर नहीं दिख पता है। ऐसे में पैसों की बर्बादी होती है साथ ही साथ त्वचा पर भी रिएक्शन हो सकते हैं। त्वचा पर निखार लाने के लिए सबसे पहले हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। जिस प्रकार का खाना हम खाते हैं वही हमारे चेहरे पर नजर आता है। त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए चुकंदर और आंवले का जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसी के साथ चलिए जानते हैं आंवले और चुकंदर के जूस से क्या-क्या फायदे होते हैं।

चुकंदर और आंवला जूस पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं

रंगत निखारने में मदद करें

त्वचा को बेदाग बनाने में खट्टे फलों का बड़ा योगदान रहता है। खट्टे फलों में विटामिन सी अच्छी खासी मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए त्वचा को चमकदार बनाने के लिए चुकंदर और आंवले का जूस बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इस जूस को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें और फिर इसका चमत्कार देखें।

त्वचा को हाइड्रेट रखें

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी होता है। जब त्वचा डिहाइड्रेट होती है तो बेजान, रूखी और बेकार नजर आती है। इसलिए यह जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

चुकंदर और आंवला दोनों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। मुक्त कण त्वचा की उम्र बढ़ने, झुर्रियों, बर्फ की लकीरों और उम्र के धब्बों का कारण बन सकते हैं।

रक्त प्रवाह में सुधार

चुकंदर रक्त प्रवाह में सुधार करने में मदद करता है, जिससे त्वचा को अधिक पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है। इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। आंवला में कोलेजन होता है जो त्वचा को मजबूत बनाता है और झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है।

त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है

चुकंदर और आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। चुकंदर और आंवला त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

चुकंदर और आंवला जूस बनाने का तरीका:

1 चुकंदर
2 आंवला
1 गिलास पानी
सभी सामग्री को मिक्सर में पीसकर जूस बना लें। आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews