वैलेंटाइन डे पर लगना है खूबसूरत, बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें आउटफिट इंस्पिरेशन

वैलेंटाइन डे को हम सभी प्यार के दिन के नाम से पहचानते हैं। ये ऐसा दिन होता है, जो सभी अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट बताते हैं जो आपको खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।
Valentine Day

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कपल्स प्यार के इस हफ्ते को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फरवरी को वैसे भी प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने की 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे सबसे खास होता है। इस दिन सभी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। इस खास दिन को लेकर सभी लोगों के अपने-अपने प्लान भी होते हैं।

वैलेंटाइन डे का दिन सभी के लिए खास होता है इसलिए सभी लुक्स भी बेहतरीन रखना चाहते हैं। लुक्स की सबसे ज्यादा चिंता लड़कियों को रहती है। अपने इस खास दिन पर वह खूबसूरत नजर आना चाहती हैं। अगर आप भी अब तक 14 तारीख के लिए अपना आउटफिट तय नहीं कर पाई हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड कुछ आउटफिट बताते हैं। यह आपको खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।

Valentine Day पर पहने रेड आउटफिट

वैलेंटाइन डे पर अक्सर लोगों को रेड आउटफिट पहने हुए देखा जाता है। दरअसल यह प्यार का रंग है और इस दिन आपको खूबसूरत बनाने का काम करता है। अगर आप चाहे तो वैलेंटाइन पर कोट ड्रेस पहन सकती हैं। आपके पार्टनर को इंप्रेस करने का ये बहुत अच्छा तरीका होगा। रेड लिपस्टिक और हाई हील्स आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी।

Valentine Day

को-ऑर्ड सेट

अगर आपको कंफर्टेबल लोक चाहिए तो रेड कलर का को ऑर्ड सेट पहना जा सकता है। यह आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा और आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। इसके साथ फ्लैट बेली, स्टड इयररिंग और लो बन अच्छा लगेगा।

Valentine Day

सिल्वर आउटफिट

अगर वेलेंटाइन पर आपको अपने पार्टनर के साथ डेट नाइट पर जाना है तो सिल्वर कलर का आउटफिट परफेक्ट रहेगा। आप फिशकट लॉन्ग ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ डायमंड नेकलेस और रिंग खूबसूरत लगेगी।

Valentine Day

गाउन

अगर आपको इस दिन अलग और खूबसूरत लुक चाहिए तो आप खूबसूरत पेस्टल पिंक ओवरकोट गाउन पहन सकती हैं। ये आपको खूबसूरत दिखाने का काम करेगा। नेकलेस और बन लुक को कंप्लीट करेंगे।

Valentine Day

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews