Makeup Tips: स्प्रिंग सीजन में दिखना चाहती हैं बोल्ड और ब्यूटीफुल, फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

eye makeup tips

Makeup Tips: खूबसूरत दिखना हर महिला को बहुत पसंद होता है। इसके लिए वह तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। अब सर्दियों का सीजन खत्म होने को है और ऐसे समय में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई पड़ने लगती है। जगह-जगह से रूखापन होने लगता है और स्किन की रौनक भी कम हो जाती है। अगर आप रोज मेकअप करती हैं तो यह समस्या ज्यादा हो सकती है।

जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे मेकअप का स्टाइल भी बदलता जाता है। सर्दियों के बाद अब वसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। वसंत लगते ही स्किन के रुटीन के साथ मेकअप रूटीन में भी बदलाव जरूरी होता है। चलिए आज हम आपको कुछ मेकअप टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप ब्यूटीफुल लुक हासिल कर सकती हैं।

ऐसा रखें स्प्रिंग सीजन का मेकअप

फाउंडेशन

स्प्रिंग सीजन में आपको ज्यादा फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए। हैवी फाउंडेशन की जगह आप लाइट वेट फाउंडेशन लगाएंगे तो ज्यादा अच्छा लगेगा। जिन लोगों का स्किन टोन डार्क है उन्हें लाइट शेड का फाउंडेशन ट्राई करना चाहिए। फाउंडेशन की जगह अगर आप चाहे तो बीबी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिक्विड बेस्ड प्रोडक्ट

मेकअप को बेस्ट बनाने के लिए ब्लशर या ब्रोंजर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन स्प्रिंग सीजन में क्रीम या लिक्विड बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल अच्छा रहता है।

मस्कारा

कलरफुल मस्कारा अप्लाई करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके पहले आपको बेस मस्कारा जरूर लगाना चाहिए। इससे लुक निखर कर सामने आता है।

आई लाइनर

आई लाइनर हर लुक को बेहतरीन बनाने का काम करता है। आप चाहे तो ब्राइट पर्पल या फिर रेट्रो ब्लू लुक ट्राई कर सकती हैं।

आई शैडो

इस मौसम में आंखों पर लाइट कलर का आईशैडो ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप सुंदर लुक चाहती हैं तो आपको न्यूड या वॉर्म बेरी शेड लगाना चाहिए।

लिपस्टिक

ये सीजन रंग बिरंगा है इसलिए लिपस्टिक के शेड भी थोड़े रंग बिरंगे होने चाहिए। आप पिच, पेस्टल, ब्लश पिंक जैसे शानदार कलर लगा सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews