Travel Destination: बजट में प्लान करना चाहते हैं ट्रिप, बेस्ट है उदयपुर की रायता हिल्स, यहां दोस्तों के साथ करें एंजॉय

Travel Destination: बजट में प्लान करना चाहते हैं ट्रिप, बेस्ट है उदयपुर की रायता हिल्स, यहां दोस्तों के साथ करें एंजॉय

Travel Destination Rayta Hills : सभी लोग अपने छुट्टी को स्पेशल बनाने के लिए कहीं-ना-कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में लोग बहुत कम बजट में ऐसा डेस्टिनेशन ढूंढते हैं, जहां वह नई एडवेंचर्स को एक्सप्लोरर कर सके। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे स्थान के बारे में बताएंगे, जिसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

दरअसल, हम आपको राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित रायता हिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि काफी ज्यादा खूबसूरत है। वैसे तो राजस्थान किले और महलों का गढ़ माना जाता है, यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन इन सब से हटकर आपको रायता हिल्स में प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी।

इतनी कम है आबादी

बता दें कि रायता हिल्स एक छोटे से गांव में बसी है, जहां की आबादी 650 है। यहां मात्र 150 घर है। चारों ओर फैली हरियाली लोगों को मंत्र मुग्ध कर देती है। यहां का खुशनुमा मौसम लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। यहां की पहाड़ियों पर जाकर आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आप राजस्थान में हैं। यहां सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा कुछ इतना खास होता है कि आप उसे हर बार देखना पसंद करेंगे।

इस मौसम में जाएं घूमने

रायता हिल्स में बारिश के मौसम में घूमने का अपना एक अलग अनुभव होता है। बारिश के दौरान यहां की वादियां हरा-भरा दिखाई देती है, जिससे यह स्थान और भी आकर्षक बन जाता है। नीला आसमान और हरा मैदान एक सुंदर ताजगी का अनुभव फील कराते हैं, यहां आपको अलग दुनिया का अहसास होता है। बारिश के पानी की धाराएं और प्राकृतिक जल-स्रोतों की सौंदर्यता काफी अलग होता है।

ऐसे पहुंचे रायता हिल्स

  • अगर आप फ्लाइट से यहां पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उदयपुर हवाई अड्डे पर आना होगा। यहां से आप रायता हिल्स तक के लिए बस, टैक्सी या रेंटल कर सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप ट्रेन से यहां आना चाहते हैं तो आपको उदयपुर रेलवे स्टेशन आना होगा यहां से आप टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बस से जा सकते हैं।
  • अगर आप बाई रोड यहां पर पहुंचाना चाहते हैं, तो आपको उदयपुर सड़क मार्ग से यहां पहुंचना होगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews