Homemade Face Pack: चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचाना चाहते हैं त्वचा को, घर पर बनाएं ये 5 फेसपैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग और बेदाग

summer facepack

Homemade Face Pack: बहुत लोगों को गर्मी का मौसम पसंद होता है। कुछ लोगों को तो यह मौसम इतना ज्यादा पसंद होता है कि साल भर लोग इसी का इंतजार करते हैं। वहीं, इस मौसम में काफी लोगों की टेंशन भी बढ़ जाती है, क्योंकि गर्मियों में चिड़चिड़ी धूप और गर्मी की वजह से सनबर्न एक्ने और पिंपल जैसी कई त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती है। हालांकि हर मौसम में त्वचा का ख्याल रखने का तरीका अलग होता है। इसलिए गर्मी में मौसम के अनुसार ही त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों में बहुत लोगों को टैनिंग की शिकायत रहती है। काफी देखभाल करने के बाद भी जिद्दी टैनिंग हो ही जाती है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा ऐसे पांच प्रकार की आसान फेस पिक बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जो गर्मियों के मौसम के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। सप्ताह में एक या दो बार इन फेस मास्क को अप्लाई करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से चेहरा डल नहीं होता है, त्वचा खिली खिली दिखती है, वहीं चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

गर्मियों में बेदाग और चमकदार त्वचा पाने के लिए इन फेसपैक का करें इस्तेमाल

1. दही और खीरे का फेस पैक

सामग्री:

1 चम्मच दही
1/2 खीरा, कद्दूकस किया हुआ
1/2 चम्मच बेसन

बनाने की विधि:

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

2. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

सामग्री:

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
2 चम्मच गुलाब जल
1/2 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

3. हल्दी और चंदन का फेस पैक

सामग्री:

1/4 चम्मच हल्दी
1 चम्मच चंदन पाउडर
1/2 चम्मच गुलाब जल

बनाने की विधि:

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

4. शहद और एलोवेरा का फेस पैक

सामग्री:

1 चम्मच शहद
2 चम्मच एलोवेरा जेल
1/4 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि:

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

5. पपीता और दही का फेस पैक

सामग्री:

1/2 पपीता, पका हुआ
1 चम्मच दही
1/2 चम्मच शहद

बनाने की विधि

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

इन फेस पैक का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें:

1. फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
2. फेस पैक को 15 मिनट से ज्यादा न लगाएं।
3. फेस पैक को धोने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें।
4. सप्ताह में दो बार फेस पैक लगाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews