Parenting Tips: क्या होती है प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग? कहीं आप इस कैटेगरी में तो नहीं है शामिल, जानें

Parenting Tips

Parenting Tips: माता-पिता का फर्ज निभाना दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। हर माता पिता अपने बच्चों की अच्छी से अच्छी परवरिश करने की कोशिश करते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में खूब तरक्की करें खूब आगे बढ़े। हर माता-पिता का परवरिश करने का तरीका अलग-अलग होता है। इन्ही तरीकों में से एक होता है प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग। इस प्रकार की पेरेंटिंग में माता-पिता कभी भी अपने बच्चों को अपनी नजर से दूर नहीं जाने देते हैं, अपने बच्चों के लिए ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं। प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग एक प्रकार की पेरेंटिंग शैली है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों को हर तरह से सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं। वे बच्चों को किसी भी तरह के खतरे या नुकसान से बचाने के लिए अति-सुरक्षात्मक हो जाते हैं। यह पेरेंटिंग शैली बच्चों के विकास और स्वतंत्रता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग के क्या लक्षण है

  • बच्चों को हर समय अपनी देखरेख में रखना
  • बच्चों को किसी भी तरह के जोखिम लेने से रोकना
  • बच्चों को हर चीज से बचाने की कोशिश करना
  • बच्चों को अपने फैसले खुद लेने की अनुमति न देना
  • बच्चों पर लगातार नजर रखना

प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग के बच्चों पर के नकारात्मक प्रभाव है

  • बच्चों में आत्मविश्वास की कमी
  • बच्चों में स्वतंत्रता की कमी
  • बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास न होना
  • बच्चों में सामाजिक कौशल का विकास न होना
  • बच्चों में चिंता और तनाव

प्लास्टिक रैप पेरेंटिंग से बचने के लिए क्या सुझाव

  • बच्चों को अपने फैसले खुद लेने दें
  • बच्चों को जोखिम लेने दें
  • बच्चों को अपनी गलतियों से सीखने दें
  • बच्चों को अपनी गलतियों के लिए जिम्मेदार बनने दें
  • बच्चों को अपनी स्वतंत्रता विकसित करने दें।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews