Hindi News

White Hair Problem : क्या आपके भी बाल उम्र से पहले हो गए सफेद? आज ही अपनाए ये आसान उपाय

Written by:Ayushi Jain
Published:
White Hair Problem : क्या आपके भी बाल उम्र से पहले हो गए सफेद? आज ही अपनाए ये आसान उपाय

White Hair Problem : इन दिनों सफेद बाल (White Hair) की समस्या हर इंसान को सताने लगी है। बच्चा हो या कोई जवान आजकल कैल्शियम की कमी की वजह से और टेंशन लेने की वजह से बाल जल्दी सफेद होने लगे। ऐसे में अगर आपके भी बाल जल्दी सफेद हो गए है या आप भी अपनेसफेद बालों से परेशान है तो अब टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। आज हम आपके लिए एक शानदार उपाय लेकर आए है। इस उपाय की मदद से आप अपने बालों को नेचुरली काले कर सकते हैं। तो चलिए जानते है उन उपाय के बारे में –

ये है बालों के जल्द सफेद होने की वजह –

आपको बता दे, बाल सफेद होने के पीछे और भी कई सारे कारण होते है। दरअसल, शरीर में आयरन, विटामिन डी, फोलेट, विटामिन बी12 और सेलेनियम की कमी की वजह से भी बाल जल्दी सफेद हो जाते है। आजकल तो बच्चों के बाल भी जल्दी सफेद होने लगे है। क्योंकि उनमें भी इन सब चीजों की कमी हो जाती है जिस वजह से बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते है। इसके अलावा बाल सफेद होने के पीछे का कारण बायोटिन के लो लेवल वाले विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी भी है। ऐसे में आप भी अपनी डाइट में बदलाव लाए और अपने बालों को सफेद होने से बचाए।

Must Read : जल्द इस फिल्म में साथ नजर आएगी Deepika Padukone और Shahrukh khan की जोड़ी, मचेगा धमाल

ये है बाल काले करने का नेचुरल तरीका –

बता दे, काली मिर्च का इस्तेमाल वैसे तो खाने में किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए भी किया जाता है। जी हां, इसके लिए आपको काली मिर्च को पानी में उबाल लें और ठंडा करने के बाद सिर पर लगाना है। ऐसे रोजाना करने से बाल काले हो जाते है।

इसके अलावा बालों को नेचुरली काला करने के लिए प्याज का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में आप रोजाना बालों में नहाने से पहले करीब 30 मिनट तक बालों में प्याज का पेस्ट लगाएं ऐसा करने से आपके बाल काले होने लगेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews