
बचपन से लेकर अभी तक हर कोई ज्वेलरी की दुकान पर कभी न कभी अवश्य किसी न किसी चीज़ की खरीदारी के लिए गए होंगे। ज्वेलरी की दुकान से कुछ भी खरीदने पर दुकानदार उन्हें गुलाबी रंग के कागज़ में देता है, जिसे हम छोटे से कैरी बैग या फिर जब में अच्छे से संभाल कर रख लेते हैं और घर लेकर चले आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि सोने या चांदी का कोई भी आइटम लेने पर दुकानदार गुलाबी रंग के कागज़ में ही इन सब चीज़ों को लपेट कर क्यों देते हैं?
हमेशा देश की चाहे किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आप चले जाएं, आपको पिंक कलर के कागज़ में ही सोना या चांदी का सामान लपेट कर दिया जाता है।
चमकदार गुलाबी कागज़
आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि आखिर सालों से गहनों को चमकदार गुलाबी कागज़ में ही क्यों लपेट कर दिया जाता है, इसके कलर में बदलाव क्यों नहीं हो रहा और आखिर लपेटने के लिए इसी कलर को ही क्यों चुना गया है। तमाम तरह के सवालों के जवाब अभी हम आपको बताने जा रहे हैं।
सदियों से चली आ रही परंपरा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोने और चांदी को अक्सर गुलाबी रंग के कागज़ में ही लपेटने के पीछे कोई खास वजह नहीं है, बल्कि यह सदियों पुरानी चली आ रही एक परंपरा है जिसे पुराने ज़माने से दुकानदार और ग्राहक दोनों ही निष्ठा से निभा रहे हैं। इसलिए आज भी सुंदर इसी रंग के कागज़ में ग्राहकों को उनका सामान देते हैं। इसके अलावा, गहनों को खरोच से बचाने के लिए गुलाबी कागज़ का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उसकी सुंदरता बरकरार रहे।
धात्विक चमक
कुछ शोध में यह पाया गया है कि गुलाबी कागज़ में हल्की धात्विक चमक होती है, जिससे गहने और भी अधिक चमकदार दिखने लगते हैं। इससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यदि इन गहनों को किसी साधारण, सादे या काले रंग के कागज़ में रख दिया जाए तो वह उतना आकर्षक या चमकदार नहीं लगेगा। यह भी एक कारण है कि दुकानदार अक्सर गुलाबी रंग के कागज़ का इस्तेमाल करते हैं।
इसलिए होता है इस्तेमाल
सजावट के तौर पर भी देखा जाए तो गुलाबी रंग बहुत ही ज्यादा आकर्षक होता है। पैकिंग के लिए अक्सर किसी भी गिफ्ट को पिंक कलर में यदि पैक किया जाए तो यह सबकी आंखों में चढ़ता है और काफी खूबसूरत व चमकदार लगता है। इसलिए ज़्यादातर गुलाबी कागज़ को ही गोल्ड या सिल्वर के गहनों को रखने के लिए चुना जाता है, जिससे उनकी चमक बढ़ सके।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

