ठंड में बढ़ रहा है डैंड्रफ? नारियल तेल और नींबू का ये तरीका कर देगा खत्म

सर्दियों में बढ़ते डैंड्रफ और खुजली से हर कोई परेशान है, लेकिन नारियल तेल और नींबू का यह घरेलू नुस्खा आपकी स्कैल्प की सफाई कर सिर को कर सकता है हल्का और खुजली-फ्री। जानें क्यों यह कॉम्बिनेशन हर किसी पर असर करता है।
Winter Dandruff Remedies

सर्दियां शुरू होते ही बालों का सबसे बड़ा दुश्मन वापस लौट आता है, डैंड्रफ। कभी कंधों पर गिरती सफेद परत (Winter Dandruff Remedies) तो कभी खुजली और जलन ये सब मिलकर दिनभर का मूड खराब कर देते हैं। महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट भी कई बार लंबे समय तक राहत नहीं दे पाते। ऐसे में लोग फिर से उन नुस्खों की तरफ लौटते हैं जिन्हें हमारी दादियाँ सबसे भरोसेमंद इलाज मानती थीं। अच्छा भी है क्योंकि स्कैल्प को शांत करने के लिए किचन में मिलने वाला नारियल तेल और नींबू आज भी उतना ही असरदार है।

कई स्किन और हेयर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नारियल तेल और नींबू का कॉम्बिनेशन सर्द मौसम में होने वाले डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प और फ्लेक्स को हटाने का सरल और सुरक्षित तरीका है। यह न सिर्फ खुजली को शांत करता है, बल्कि स्कैल्प की गहराई से सफाई भी करता है। लेकिन इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए? कितनी मात्रा में? और किस तरह? यही सब हम इस खबर में सरल भाषा में समझेंगे ताकि आप सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानी से आसानी से राहत पा सकें।

क्यों बढ़ जाता है डैंड्रफ सर्दियों में?

सिर्फ ठंड नहीं, बल्कि कम नमी, हीटर की गर्मी, गुनगुने पानी से बार-बार नहाना और स्कैल्प पर तेल न लगाना ये सब मिलकर सिर की त्वचा को सूखा बना देते हैं। यही ड्राईनेस बाद में डैंड्रफ में बदलती है। यह बात कई विशेषज्ञों ने भी साफ की है कि स्कैल्प का सूख जाना डैंड्रफ का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में नारियल तेल (Coconut Oil) स्कैल्प को मॉइश्चर देता है और नींबू (Lemon) के एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करते हैं। इसीलिए यह कॉम्बिनेशन सर्दियों में और भी असर दिखाता है।

नारियल तेल और नींबू डैंड्रफ कैसे हटाते हैं?

नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड, मीडियम-चेन फैटी एसिड्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण स्कैल्प को अंदर से पोषण देते हैं। यह प्राकृतिक तेल स्कैल्प में घुसकर ड्राई स्किन को नरम बनाता है, जिससे सफेद परतें अपने-आप झड़ने लगती हैं। दूसरी ओर, नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन C होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा फंगस और डेड सेल्स को तोड़ते हैं। यही वजह है कि जब नारियल तेल और नींबू मिलाए जाते हैं।

  • ड्राई स्कैल्प को शांत करता है
  • खुजली कम करता है
  • डैंड्रफ पैदा करने वाले माइक्रोब्स को खत्म करता है
  • जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • यानी यह एक तरह से डैंड्रफ क्लीनिंग थेरेपी बन जाता है, जो सर्दियों में तेजी से असर दिखाता है।

कैसे करें नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल? सही तरीका जानें

1. नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें
पहले एक कटोरी नारियल तेल लें और उसे हल्का सा गर्म कर लें। इससे तेल स्कैल्प में जल्दी और गहराई तक जा सकेगा।

2. 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं
ध्यान रखें, नींबू ज्यादा न डालें। इसकी अम्लीयता ज्यादा होने पर स्कैल्प जल भी सकता है।

3. उंगलियों से स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं
तेल लगाने के बाद 5 मिनट हल्का-सा मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

4. 30–40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें
बहुत देर न छोड़ें, वरना नींबू की तेज़ी बालों को ड्राई कर सकती है।

5. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें
इतना काफी है। ज़रूरत से ज्यादा नींबू का उपयोग उलटा असर कर सकता है।

किन लोगों को नारियल तेल और नींबू का यह नुस्खा खास फायदा करता है?

ड्राई स्कैल्प वाले लोग
जिनके सिर में हमेशा खुजली, कसावट और सूखे फ्लेक्स दिखाई देते हैं।

सर्दियों में डैंड्रफ बढ़ जाने वाले लोग
कई लोगों को सिर्फ ठंड के मौसम में डैंड्रफ होता है यह नुस्खा उनके लिए बेस्ट है।

ज्यादा केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल करने वाले लोग
ऐसे लोग अक्सर स्कैल्प की नमी खो देते हैं। नारियल तेल इसे वापस लाता है।

हेयरफॉल से परेशान लोग
डैंड्रफ हटेगा तो पकड़े-पकड़े जड़ें भी नहीं टूटेंगी।

किन लोगों को इस घरेलू नुस्खे से बचना चाहिए?

  1. अगर आपकी स्कैल्प बहुत सेंसिटिव है
  2. अगर नींबू लगाने पर जलन या रैशेज होते हैं
  3. अगर बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं
  4. अगर आपको फंगल इंफेक्शन है और डॉक्टर इलाज दे रहे हैं
  5. ऐसी स्थिति में सीधे स्कैल्प पर नींबू कभी न लगाएं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews