नारियल तेल में इन 2 चीजों को मिलाकर लगाएं, बढ़ती उम्र के साथ भी लगेंगे यंग

Winter Skin Care: क्या आप भी चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के बावजूद आपकी त्वचा हमेशा जवां और ग्लोइंग बनी रहे? तो आपको जानना चाहिए कि नारियल तेल का उपयोग आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा मौसम होता है जिसमें त्वचा, बाल और पूरे शरीर की देखभाल दोगुनी करनी पड़ती है। हवा में नमी की कमी के कारण त्वचा हर पल रूखी हुई महसूस होती है। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के कोल्ड क्रीम का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की साधारण तेल भी सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा को तंदुरुस्त और जवां रख सकता हैं।

ओलिव ऑयल और नारियल तेल का मिश्रण ड्राई स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है, खासकर सर्दियों में जब त्वचा रूखी और फटी हुई महसूस होती है। इस मिश्रण में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम हो सकती है।

किस तरह करें ओलिव और नारियल तेल का इस्तेमाल

इन दोनों तेल का इस्तेमाल करने के लिए तीन चम्मच नारियल के तेल में में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर एक कांच के जार में भर लें। सोने से पहले इस मिश्रण की कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसे रात भर चेहरे पर छोड़ दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह मिश्रण त्वचा को मुलायम और निखरी हुई बनाए रखता है जिससे आपको सर्दियों में भी कोमल त्वचा मिल सकती है।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

नारियल तेल और एलोवेरा का जेल भी बहुत अच्छा मिश्रण होता है। एलोवेरा जेल में सूजन को कम करने वाली एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करते हैं। इससे त्वचा को हाइड्रेटेड रखा जाता है और सॉफ्टनेस बनी रहती है। यह स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews