World Highest Lord Shiva Temple: जानिए कहां है सबसे ऊंचाइयों पर स्थित यह शिव मंदिर, देखें वीडियो

World Highest Lord Shiva Temple: जानिए कहां है सबसे ऊंचाइयों पर स्थित यह शिव मंदिर, देखें वीडियो

धर्म, डेस्क रिपोर्ट | हमारे देश में सबसे अधिक लोग महाकाल (World Highest Lord Shiva Temple) के भक्त हैं और हम सभी जानते हैं की शिव की मंदिर देश के हर कोने में स्थापित है लेकिन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देश का सबसे ऊंचाइयों पर स्थित शिव मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। जिसकी ऊंचाई लगभग 3,680 मीटर है जो कि 1 हजार साल पुराना है लेकिन इस सबके बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि बर्फ की चादर से ढका यह शिव मंदिर (World Highest Lord Shiva Temple) दुनिया की सबसे ऊंचाइयों पर स्थित मंदिर है। जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। तो आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में…

यह भी पढ़ें – CM हाउस में कन्या पूजन, मुख्यमंत्री शिवराज और पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को परोसा भोजन

दरअसल, नॉर्वेजियन राजनयिक एरिक सोलहेम एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद दुनिया का हर व्यक्ति आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि उन्होंने हिमालय के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का एक वीडियो साझा किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, “‘अतुल्य भारत! दुनिया का सबसे ऊंचा स्थित महादेव मंदिर. 5000 साल पुराना माना जाता है! उत्तराखंड।” जिसे अब तक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइकस् मिल चुके हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढ़का हुआ है। बता दें कि यह वीडियो 360 डिग्री एरियल व्यू का है. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘केदारनाथ’ का मशहूर सॉन्ग ‘नमो नमो’ भी सुनाई दे रहा है जो शिवभक्तों को अपनी ओर आर्कषित कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Dussehra : दशहरा के दिन कर ले इस एक पक्षी के दर्शन, चमक उठेगा भाग्य, दूर होंगे कष्ट

इसी कड़ी में एक यूजर ने लिखा कि, “यह आश्चर्यजनक है कि मंदिर की वास्तुकला उत्कृष्ट है, यह हिमस्खलन और यहां तक कि भूकंप से भी बची हुई है।” जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, “तुंगनाथ महादेव मंदिर, पंच केदारों में से एक. मंदिर तक का रास्ता बहुत ही शानदार है। थोड़ा ऊपर चंद्रशिला है, जहां से हिमालय की चोटियों का 270 डिग्री चौड़ा नजारा दिखता है। अविश्वसनीय भारत।” वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि, “यह सबसे ऊंचा नहीं है, और मंदिर की संरचना 5 हजार साल पुरानी नहीं है। यह एक सुंदर मंदिर है, और गलत विशेषणों की आवश्यकता नहीं।”

यह भी पढ़ें – Relationship tips : इन 7 संकेतों से समझिये, खराब दौर से गुजर रहा है रिश्ता

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews