
बदलते मौसम, पॉल्यूशन, तनाव और ग़लत खानपान की वजह से ही त्वचा संबंधित कई समस्याएं लोगों को होती रहती है। इन्ही समस्याओं में से एक है माथे पर झुर्रियां और फ़ाइन लाइंस का नज़र आना। ये समस्या न सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता को कम कर देती है बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। इन समस्याओं की वजह से आप उम्र से पहले ही बूढ़े नज़र आने लगते हैं।
इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग बाज़ार में मिलने वाले तरह तरह के कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही साथ पार्लर में जाकर महँगा-महँगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन इन सब के कारण कहीं न कहीं चेहरे की प्राकृतिक चमक ख़त्म हो जाती है, फिर सिर्फ़ प्रोडक्ट की चमक ही रह जाती है।
बिना खर्चे पाएं नैचुरल ग्लो
लेकिन अब आपको इन समस्याओं से ज़्यादा परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्ख़े बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रख पाएंगे, साथ ही साथ यह घरेलु नुस्ख़े प्राकृतिक चमक को भी बरकरार रखेंगे, चलिए फिर जान लेते हैं कि आख़िर इसे कैसे बनाया जाता है ।
त्वचा बूढ़ी क्यों नज़र आने लगती है?
- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे त्वचा का लचीलापन कम हो जाता है। यानी हमारी त्वचा का कोलेजन प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिस वजह से त्वचा झूलने लगती है।
- इसके अलावा दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि हद से ज़्यादा धूप में रहने की वजह से भी त्वचा उम्र से पहले ही बूढ़ी हो जाती है। सूरज की हानिकारक UV किरणों की वजह से, त्वचा को भारी नुक़सान पहुँचता है।
- इसके अलावा जब हमारी बॉडी हाइड्रेट नहीं रहती है, तब भी चेहरा बूढ़ा नज़र आने लगता है। इसलिए कम से कम दिन में 8-9 ग्लास पानी ज़रूर पीना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा का रूखापन कम होता है, और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
- कई बार हद से ज़्यादा तनाव लेने की वजह से भी त्वचा उम्र से पहले ही बूढ़ी हो जाती है, साथ ही साथ पर्याप्त नींद न लेना भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। नींद न लेने की वजह से डार्क सर्कल जैसी समस्या भी हो सकती है जिस वजह से भी चेहरा बूढ़ों जैसा नज़र आने लगता है।
बस ये 2 चीजें लगाएं और पाएं टाइट स्किन (Skin Care)
टमाटर और अंडा से बनाएँ फ़ेस मास्क
इस फ़ेस मास्क को बनाने के लिए एक पका हुआ टमाटर लें और उसका रस अच्छी तरह से निकाल लें। अंडे की सफ़ेदी को अलग करके टमाटर में अच्छी तरह से फेट लें। अब दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगायें। 10-15 मिनट तक इसे ऐसा ही लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर लें।
टमाटर, अंडा और शहद का फ़ेस पैक
इस फ़ेस पैक को बनाने के लिए, एक अंडे की सफ़ेदी लें और उसे अच्छी तरह से फेट लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच टमाटर का रस अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें, समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

