Travel Without Money: फ्री में करें इन देशों की सैर, नहीं लगेगा जेब से एक भी पैसा, जानिए कैसे

Travel Without Money: फ्री में करें इन देशों की सैर, नहीं लगेगा जेब से एक भी पैसा, जानिए कैसे

Travel Without Money : घूमने के शौकीन लोगों को देश- दुनिया की सैर करने की काफी ज्यादा लालसा होती है। ऐसे में वो पहले से ही अपने डेस्टीनेशन को तय कर लेते हैं और उस हिसाब से खर्चे जोड़कर घूमने जाते हैं लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपकी खुशी दोगुनी होने वाली है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने अब यदि आपके पास पैसे नहीं है और आपको घूमने जाना है तो अब यह संभव है। सुनने में हैरत करने वाली बात जरूर है लेकिन यह सच है। दरअसल, यह सब कुछ संभव हो पाएगा क्रिप्टो करेंसी की बदौलत। आप यदि इन देशों में जाते हैं और आपके जेब खाली है तो आप इसके जरिए पेमेंट कर सकते हैं। तो चलिए हम बताते हैं आपको उन देशों के बारे में जहां आप बिना पैसे सैर करने जा सकते हैं।

ब्यूनस आयर्स

सबसे पहले हम आपको उस देश के बारे में बताएंगे जो कि विश्वस्तर पर वाणिज्यिक और सांस्कृतिक का केंद्र माना जाता है। जी हां, हम बात कर रहें हैं अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स की। जहां के खुबसुरत नजारे लोगों को अपनी ओर आर्कषित करते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया यह देश वाणिज्यिक के लिए खास जाना जाता है। ऐसे में यह क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान के मामले में सबसे पहले नंबर पर आता है। यह देश चाँदी नदी पर बसा हुआ है जो कि लोगों को काफी ज्यादा लुभाता है। यहां पर आप फैमिली या अपने पार्टनर के साथ जाकर बहुत सारी यादें संजो सकते हैं।

सैन फ्रांसिस्को

यदि आपको बिना पैसे सैन फ्रांसिस्को सैर करना है तो आप यहां आसानी से पहुंच कर अपने सपने को साकार कर सकते हैं। बता दें यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एक वाणिज्यिक और वित्तीय केंद्र है। जैसा कि हमने आपको बताया यह भी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान करने में पहले है। यह शहर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो कि मुख्यत: ऊँची चढ़ाइयों और सीमाचिह्नों के लिए जाना जाता है। यहां पर जाकर शैलानियों को बहुत अच्छा लगता है क्योंकि यहां घूमने, खाने- पीने के साथ- साथ आप नाइट कल्ब का भी मजा ले सकते हैं।

​माल्टा

अगर आपके जेब में पैसे नहीं हैं तो आप क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान कर सकते हैं और माल्टा घूमने जा सकते हैं। बता दें कि यहां कानूनी तौर पर आप क्रिप्टो बिजनेस भी कर सकते हैं। यह यूरोप महाद्वीप का एक विकसित द्वीप देश है। यहां पर मुख्यत: ​माल्टाई और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। हां पर जाकर शैलानियों को बहुत अच्छा लगता है क्योंकि यहां घूमने, खाने- पीने के साथ- साथ आप नाइट कल्ब का भी मजा ले सकते हैं। इसलिए आप भी यहां जरूर जाएं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews