UP WEATHER: 48 घंटों के लिए गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, छाएगा घना कोहरा, 4 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

UP Weather: सोमवार-मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज हवा और ओले गिरने की भी संभावना है।
up weather

48 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। 4 फरवरी से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खास करके इसका असर मध्यांचल, अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी देखने को मिल सकता है।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
  • आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अनुमान है।
  • देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

48 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (2 फरवरी 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2-3 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात, झोंकेदार हवा (30 से 50 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना है। 4 फरवरी को दोनों संभागों में घना कोहरा छाए रहने के आसार है।
  • 4 से 8 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि संभव है, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews