Indore Bawadi Accident : अब तक 35 की मौत, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

indore bawadi accident

Indore Bawadi Accident : रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर मंदिर में हुए दुखद हादसे में अब तक 35लोगों की मौत हो गई है। संभागायुक्त ने की 35 लोगों के मौत की पुष्टि की। दरअसल, बीते दिन बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 50 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे थे। ऐसे में कई परिवार के लोग एक दूसरे से उजड़ गए।

हादसे के बाद मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 पहुंच गई थी। 28 लोगों के शव बावड़ी से निकाले गए हैं, वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है। 14 लोगो की पहले ही मौत हो चुकी थी। 2 शव और होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन भी अभी तक जारी है। ये अपडेट सुबह 4.30 का है।

इंदौर मंदिर में अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि, सीएम शिवराज 9:30 बजे पहुंचेंगे इंदौर, करेंगे घायलों के परिजनों से मुलाकात…

Indore Bawadi Accident : मुख्यमंत्री ने की राहत राशि देने की घोषणा 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच के आदेश दे दिए है। इसी के साथ दिवंगत लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। घायलों के नि: शुल्क उपचार के साथ ही 50 हजार की सहायता राशि भी दी जाएगी। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews