नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में सात लोगों ने गवाई जान

मंगलवार सुबह 9:15 बजे नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जबलपुर सिहोरा की बताई जा रही है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में सात लोगों ने गवाई जान

मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भयानक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:15 बजे हुआ। यह दुर्घटना जबलपुर के मोहला बरगी के पास नहर के समीप हुई। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैवलर गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक गलत साइड से आ रहा था, जिसके चलते ट्रैवलर गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया।

ट्रैवलर गाड़ी में लगभग 15 लोग सवार थे

जानकारी के मुताबिक इस ट्रैवलर गाड़ी में लगभग 15 लोग सवार थे। यात्री आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैवलर गाड़ी मोहला बरगी के पास नहर के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इस भयानक दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे 30 पर लंबा जाम लग गया। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई और यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”1055467483″]

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुःख

नेशनल हाईवे 30 पर हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मुझे अभी-अभी इसकी जानकारी मिली है, इस दुर्घटना में 7 लोगों का दुखद निधन हुआ है, मैं बाबा महाकाल से कामना करता हूं कि मृतक आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें। हम सब अपनी गाड़ियों को सावधानी से चलाने के निर्देश रखें। ड्राइवर को पर्याप्त नींद दिलवाएं, कई बार अच्छे रोड पर गाडी भगाने से एक्सीडेंट होता है। मैं अपील करता हूं कि साधन हमारी व्यवस्थाओं के लिए हमारे से जीवन के खिलवाड़ के लिए नहीं हैं, मैंने इस दुर्घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। हम आंध्र में सरकार को संबंधित परिवारों की तक जाने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।’

संदीप कुमार जबलपुर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews