Abhishek Bachchan : सीहोर पहुंचे एक्टर अभिषेक बच्चन, लोगों को शूटिंग देखने की अनुमति नहीं

abhishek bachchan

Abhishek Bachchan : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अभिषेक बच्चन को आज सीहोर में देखा गया है। दरअसल, सीहोर के तहसील कार्यालय परिसर में फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शूटिंग स्थल पर पहुंचे। इस दौरान अभिषेक बच्चन की एक झलक भी लोगों को देखने को मिली। उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसमें अभिषेक बच्चन का लुक काफी अलग देखने को मिला। हालांकि शूटिंग स्थल के वह पुलिस बल तैनात रहा। क्योंकि किसी को भी फोटो खींचने और अंदर जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन उसके बाद भी एक्टर की एक तस्वीर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बच्चन साउथ की फिल्‍म ‘केडी’ के रीमेक की शूटिंग के लिए सीहोर पहुंचे हैं। यहां तहसील परिसर में ही फिल्म शूटिंग हो रही है।

Abhishek Bachchan

यहां आज कुछ दृश्य की शूटिंग भी आज की गई। इसके लिए फिल्म का सेट भी बनाया गया है। एक्टर के आने को लेकर सभी अनुमतियों की औपचारिकता पहले ही पूरी की जा चुकी थी। एक्टर को देखने के लिए लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला लेकिन पुलिस बल की तैनाती की वजह से लोग उन्हें नहीं देख पाए।

जीशान जाफरी द्वारा बताया गया है कि अभिषेक बच्चन सीहोर आए, तहसील कार्यालय शूटिंग हुई है, दिसंबर में भी फ़िल्म की शूटिंग नगर में होगी, जिसमें पंचायत के कलाकार जीतू सीहोर आएंगे। इसके बाद जान अब्राहम की फ़िल्म की शूटिंग भी सीहोर में की जाने वाली है। इसके लिए वो भी दिसंबर में आने वाले हैं। इससे पहले जय गंगा जल की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा आई और रवि किशन भी सीहोर आ चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews