Alirajpur News: इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते हुए जन शिक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक जन शिक्षक को अतिथि शिक्षक से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।आरोप है कि जनशिक्षक ने अतिथि शिक्षक से 10,000 रुपये की सालाना रिश्वत मांगी थी और पैसे ना देने पर नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी थी।
bribe

Alirajpur Bribe News : मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक बार फिर इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने जनशिक्षा केंद्र उदयगढ़ के जनशिक्षक को  रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।शिक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इंदौर लोकायुक्त टीम ने अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में पदस्थ जन शिक्षक मनीष भावसार को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भावसार ने निरीक्षण के दौरान स्कूल में कम बच्चे पाए जाने पर अतिथि शिक्षक खीमा अजनार से 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी, और यह रकम नहीं दिए जाने पर वह उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी थी।

इंदौर टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस पूरे मामले की शिकायत अतिथि शिक्षक  इंदौर लोकायुक्त से की थी। अतिथि शिक्षक द्वारा शिकायत किए जाने के बाद लोकायुक्त ने मामले की जांच की और सही पाए जाने पर योजना बनाकर अतिथि शिक्षक को जन शिक्षक के पास  पहली किस्त के रुप में 5000 रुपए लेकर भेजा।जैसे ही भावसार ने पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया वैसे ही इंदौर की लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा लिया ।माध्यमिक शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल कथित रिश्वतखोरी के मामले की जांच जारी है।

teacher bribe news

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews