Ashoknagar News: प्रभारी मंत्री ने उठाया फावड़ा और खोली अपने ही विभाग की पोल, देखें वीडियो

प्रभारी मंत्री

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। चाहे गटर में उतर कर सफाई करने का मामला रहा हो या फिर बिजली (Electricity) के पोल पर चढ़ने को लेकर चर्चित रहे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) जब अपने प्रभार के अशोकनगर जिले में पहली बार आये तो यहां आते ही आने इरादे जाहिर कर दिये। एक्शन मूड में दिखे प्रभारी मंत्री तोमर के निशाने पर उसका विभाग ही निशाने पर आया।

यह भी पढ़े.. MP Police: राज्य पुलिस सेवा के ये अधिकारी जल्द बनेंगे IPS, प्रस्ताव हो रहा है तैयार

पहली बार अशोकनगर जिले (Ashoknagar) में आए प्रभारी मंत्री तोमर मुडरा गांव के खेत में लगे बिजली के टेढे पोल को देखकर अचानक कार से उतरे और पहुंच गए बिजली के खंबे के पास और फावड़ा मंगवा उसकी जड़ खोदना शुरू कर दिया ।मंत्री को यहां बड़ी लापरवाही देखने को मिली ।पोल को गाड़ने में सीमेंट एवं गिट्टी का प्रयोग नही किया गया था। इसको लेकर बिजली विभाग (electricity department) के अधिकारियो पर जमकर नाराज हुए।

दरअसल, यह एक्शन बिजली के पोल की जड़ों को देखने का भर नही था। अमूमन मंत्री कम से कम अपने विभाग की लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं ।मगर प्रभारी मंत्री तोमर ने अपने पहले दौरे में ही खुद के ही विभाग को निशाने पर लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिये है कि वह प्रभारी मंत्री के रूप में किसी भी तरह की लापरवाही को बख्श ने के मुड़ में नही है।

यह भी पढ़े.. MP में कोरोना आंकड़ों ने फिर बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज सिंह बोले- ये तीसरी लहर को निमंत्रण देना

करीब 4 घंटे की विलम से अशोक नगर पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पहली बार अपने प्रभार के जिले में आने पर जबरदस्त स्वागत किया गया नई सराय से लेकर अशोकनगर तक करीब आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

https://vimeo.com/576434466

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews