ऊर्जा मंत्री के दावों की पोल भाजपा विधायक ने ही खोली, बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी खुली चेतावनी

ऊर्जा मंत्री के दावों की पोल भाजपा विधायक ने ही खोली, बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी खुली चेतावनी

Ashok Nagar News : मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के दावों में कितनी दम है इसका खुलासा उनकी ही पार्टी के विधायक ने किया है, अशोक नगर के विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है, उन्होंने कई घंटो से गायब बिजली से परेशान होकर अफसरों से सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री आते हैं तो बिजली नहीं जाती , मतलब साफ है आप लापरवाही कर रहे हैं, विधायक ने चेतावनी डी कि यदि तीन में समस्या ठीक निः हुई तो जनता के साथ आपके दरवाजे पर बैठ जाऊंगा ।

बीते कुछ दिनों से अशोक नगर शहर की लाइट दिन में इतनी बार जा रही है कि लोग गिनती भी नहीं कर पा रहे, बार-बार जाती बिजली से लोग परेशान हैं इस मुद्दे को लेकर अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दे दी है, कि अगर दो-तीन दिन में यह व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता के साथ विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगे।

भाजपा विधायक ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर जनता की समस्या के बारे में बताते हुए कहा कि लाइट इतनी जा रही है कि इनवर्टर जवाब दे रहे हैं। लोग छतो एवं सड़कों पर खड़े हुए हैं, रात काटना मुश्किल हो रहा हैं। आपका विभाग आखिर कर क्या रहा  हैं।

उन्होंने प्रश्न किया कि जब जिले में मुख्यमंत्री और बिजली विभाग के मंत्री थे तो लाइट बिलकुल नहीं गई। इसका मतलब यह है कि जानबूझकर लेतलाली की जा रही है। अगर विभाग चाहे तो लाइट बिल्कुल नहीं जाए। विधायक जज्जी ने बिजली विभाग के  अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि दो-तीन दिन में कटौती की समस्या नहीं सुधरी वे लोगों के साथ विभाग के विरोध में  सड़क पर उतर आएंगे और आपके दरवाजे पर बैठ जायेंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”839730028″]

अशोक नगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews