शिवराज सिंह चौहान बड़ा बयान- यह हमारी साख का उपचुनाव, हर हाल में जीतना

शिवराज सिंह चौहान बड़ा बयान- यह हमारी साख का उपचुनाव, हर हाल में जीतना

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अशोकनगर विधानसभा के सहोदरी गांव में BJP प्रत्याशी जसपाल सिंह जज्जी (Jaspal Singh Jadji) के समर्थन में पार्टी के बूथ एवं पन्ना प्रभारियों के कार्यक्रम में भाग लिया । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) से भाजपा में आए प्रत्याशी के लिये जी जान से जुटने का आह्वान पार्टी के कार्यकर्ताओं से किया । मुख्यमंत्री का भाषण पूरी तरह किसानों पर केंद्रित रहा।साथ ही उनके द्बारा पूर्व में उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को कोंग्रेस द्बारा बन्द करने के मामले को भी सीएम में उठाया।

यह भी पढ़े…शिवराज सिंह चौहान के निर्देश- समर्थन मूल्य पर हो धान की खरीदी

मुख्यमंत्री के साथ गुना सांसद डॉ केपी यादव,भोपाल गोबिंदपूरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ,कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने अशोकनगर विधानसभा के सहोदरी गांव में ग्रामीण मंडल की बूथ एवं पन्ना प्रभारियों के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठाये याद कर पार्टी के लिये कार्य करने का संकल्प दिलाया।

गौरतलब है कि कांग्रेस से भाजपा में आये पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के लिये यह कह कर वोट मांगे की यह वोट उनके लिये बल्कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार के लिये है।कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि आज उनके कारण ही सरकार बनी है।

कमलनाथ सरकार ने 15 माह कोई काम नहीं किया- शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं के बीच किसानों की बात को प्रमुखता से बताते रहे उन्होंने कहा कि 6 में उन्होंने करीब 23 हजार करोड़ के लाभ किसानों को पहुचाया है। जिसमे बीमा,राहत एवं सम्माननिधि शामिल है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि कमलनाथ की सरकार ने 15माह कोई काम नहीं किया> हमेशा पैसे का रोना रोते रहे।जबकि उन्होंने 6 माह में किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने अपने द्वारा पूर्व में चालू शुरू की गई उन योजनाओं के बारे में बताया जो कमलनाथ सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी। सीएम ने कहा धीरे-धीरे करके उन सारी योजनाओं को चालू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… भावुक होकर बोले शिवराज सिंह चौहान- ब्यावरा सीट के हारने से टूट गया था मेरा दिल

अशोकनगर जिले के लिए पूर्व में घोषित विकास कार्यो को लेकर उन्होंने कहा कि अशोक नगर में कृषि महाविद्यालय जरूर बनाया जाएगा ,और स्मार्ट सिटी भी बना दी जाएगी। इसके लिए पैसों की कमी, आड़े नहीं आएगी। तो आगे कभी चुनाव नही लड़ूंगा सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है और वह विधायक बनते हैं, तो पूर्व में घोषित अशोकनगर के लिए जो योजनाएं है उन्हें अगर 3 साल में पूरा नही करा पाए तो जीवन में कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से घोषणा कर रहा हूं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews