जब कांग्रेस की रैली में लगे दिग्विजय सिंह हाय हाय के नारे, वीडियो वायरल

कांग्रेस

अशोकनगर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) के मुंगावली में कांग्रेस की रैली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महंगाई को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ नारे लगाते लगाते कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हाय हाय के ही नारे लगा दिए। जैसे ही कार्यकर्ताओं का इस बात का अहसास हुआ उन्होंने बीजेपी विरोधी नारे लगाना शुरु कर दिया, लेकिन इस दौरान किसी इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द लगेगी मप्र में फिर झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल, आज शनिवार को युवक कांग्रेस द्वारा महंगाई और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हुई एफआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।  युवक कांग्रेस द्वारा जय स्तंभ पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते लगाते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh)  के हाय हाय के नारे लगा दिए।इस दौरान किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  (video viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. MP College: मप्र उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला-लाखों युवाओं को मिलेगा लाभ

वही बीजेपी के खिलाफ पूतला फूंकने के बाद युंका ने साइकल रैली निकाली और थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी को राज्यपाल (MP Governor) के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि तेल, डीजल,पेट्रोल ओर रसोई के दाम के चरम सीमा पर पहुंच गए है । गरीब व मध्य वर्गीय परिवार इसे खरीदने में असमर्थ दिखाई देना लगा है, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है । यह दाम कम किये जाए। वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मप्र सरकार के दबाव में FIR की गई, जिसे निरस्त किया जाए । वही उन्होंने चेतावनी भी दी  कि यदि ऐसा नही हुआ तो आने वाले समय मे कांग्रेस द्वारा इसका फिर विरोध किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews