Pravasi Bhartiya Sammelan : मेहमानों की छोटी से छोटी जरुरतों पर दिया जाएगा ध्यान, प्रशिक्षण शुरू

Pravasi Bhartiya Sammelan

Pravasi Bhartiya Sammelan : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां इंदौर में जोरों शोरों से प्रशासन द्वारा की जा रही है। दरअसल मेहमानों के स्वागत को लेकर और शहर की रंगत बदलने तक अब तक कई तैयारियां की जा चुकी है। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर लगातार मीटिंग्स भी की जा रही है। साथ ही निगम द्वारा शहर के अलग-अलग समूह के लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, कलेक्टर इलैया राजा के साथ अन्य अधिकारियों ने शहर के होटलों के 70 से ज्यादा मैनेजर और स्टाफ के साथ होटल पार्क में चर्चा की। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण में होटल स्टाफ को यह कहा गया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत तिलक लगाकर और फूल माला पहना कर किया जाएगा।

Pravasi Bhartiya Sammelan

साथ ही उनकी छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। इसलिए अगर किसी मेहमान को हेयर ड्रायर, मसाज, इंटरनेट, प्रेस, नाई जैसी सुविधाएं चाहिए तो हम वह भी उनके लिए उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा होटल परिसर में यह भी सुविधा मेहमानों के लिए की जाएगी कि अगर उन्हें पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर जाना हो तो वह आसानी से जा पाए।

इसके अलावा उनको इस चीज की पूरी जानकारियां भी दी जाएंगी। खास बात यह है कि होटलों के आसपास के क्षेत्र और इलाकों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसको लेकर निगम अपर आयुक्त अभिषेक गहलोत का कहना है कि होटलों में फायर एग्जिट के उचित प्रबंध विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews